जमीनी विवाद में आरोपियों ने पत्नी के सामने पहले चाकू घोंपा, फिर गोली मार कर दी सजा-ए-मौत

बिहार के बेतिया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले बिजली विभाग के कार्यपालक सहायक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले बिजली कर्मचारी पर चाकू से वार किया और फिर उसे गोली मार दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद लोग दहशत में आ गए। पति की हत्या से पत्नी अपने होश खो बैठी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिये गये हैं। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का लग रहा है। पुलिस हर कोण से जांच कर रही है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। इलेक्ट्रीशियन की हत्या से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
कार्यपालक सहायक संजीव कुमार अपनी पत्नी के साथ सुबह की सैर पर गए थे। जहां नरकटियागंज में बाइक सवार बदमाशों ने एक बिजली कर्मचारी को पहले चाकू से गोदा और फिर गोली मार दी, जिससे बिजली कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना नरकटियागंज के गोपाला ब्रह्मस्थान की है। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने टीपी वर्मा कॉलेज के गेट के सामने बिजली विभाग के कार्यपालक सहायक संजीव कुमार की हत्या कर दी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
बदमाशों ने पूरी वारदात को बिजली कर्मचारी संजीव की पत्नी के सामने अंजाम दिया। घटना के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। पति की हत्या से पत्नी व्याकुल हो गई। उसकी चीखें सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक संजीव कुमार पर पहले भी हमला हो चुका है। आपसी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। नरकटियागंज एसडीपीओ प्रकाश सिंह ने बताया कि चार अपराधी आये थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।