×

इजरायली पीएम नेतन्याहू का अलग अंदाज, प्रधानमंत्री मोदी के ल‍िए ह‍िंदी में ल‍िखा, 'आपका स्वागत है'

 

तेल अवीव, 25 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल पहुंचने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने गर्मजोशी से स्‍वागत क‍िया। विमान से उतरते ही पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर 'अपने मित्र' पीएम मोदी का स्वागत किया। यह भव्‍य स्‍वागत व्‍यक्‍त‍िगत तौर पर आमने-सामने तो चला ही, साथ ही सोशल मीड‍िया पर छाया रहा।

इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्‍ट पर बड़े अलग अंदाज में जवाब द‍िया।

दरअसल, जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी इजरायल पहुंचे, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर वहां पहुंचने की पोस्‍ट की और वहां होने वाले भव्‍य स्‍वागत का जिक्र क‍िया। उन्होंने वहां होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी साझा की। उनकी इसी पोस्‍ट पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उत्‍साह द‍िखाते हुए जवाब द‍िया। नेतन्याहू ने जवाब में लिखा, 'आपका स्वागत है।'

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर इजरायल पहुंचे हैं। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत किया। पीएम मोदी की नौ साल में दूसरी इजरायल यात्रा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार और गुरुवार को इजरायल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान, दोनों देश अपनी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के लिए नए लक्ष्य तय करेंगे और एक नए और खुशहाल भविष्य के लिए अपने साझा विजन को आगे बढ़ाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के तय शेड्यूल के अनुसार, वे नेसेट को भी संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। वे भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का भी हिस्सा बनेंगे।

इजरायल में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर वहां रहने वाले भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने खुशी जाह‍िर की। लोगों ने आज के द‍िन को बहुत ही खास और दुनियाभर के भारतीयों के लिए गर्व का क्षण बताया।

बता दें क‍ि एक द‍िन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वह अपने इजरायली समकक्ष, बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपनी मुलाकातों का इंतजार कर रहे हैं, जिसका मकसद अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करना है।

-- आईएएनएस

एवाई/एबीएम