आईआईटी दिल्ली में नौकरी का मौका, नॉन-टीचिंग पदों पर आवेदन 8 अप्रैल तक
नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। आईआईटी दिल्ली ने नॉन-टीचिंग के विभिन्न 11 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
आईआईटी दिल्ली की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद लास्ट डेट के शाम 5 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आईआईटी दिल्ली ने जिन 11 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), एप्लीकेशन एनालिस्ट, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, अकाउंट्स एंड ऑडिट असिस्टेंट, चीफ सेक्रेटरी ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर (साइकेट्री), करियर काउंसलर और सुपरिटेंडिंग इंजीनियर के 1-1 पद शामिल हैं।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 55 साल के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, योग्य कैंडिडेट्स का चयन स्क्रीनिंग/शॉर्टलिस्टिंग, स्तर-वार चयन चरण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य चरणों के आधार पर किया जाएगा।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 1500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिलाएं/पूर्व सैनिक श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए 750 रुपए तय किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित एक्टिव आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर वर्ग अनुसार तय आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
वहीं, अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आईआईटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद से जारी डिटेल्ड आधिकारिक अधिसूचना को चेक करें।
--आईएएनएस
डीके/डीकेपी