☰
×

JEE एडवांस्ड 2026 में टॉपर्स की पहली पसंद IIT बॉम्बे, वीडियो में देंखे टॉप 100 के 68 छात्रों ने लिया एडमिशन

 

IIT JEE एडवांस्ड 2026 के एडमिशन आंकड़ों में देश के प्रतिष्ठित IIT संस्थानों को लेकर टॉप रैंकर्स की पसंद सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल भी IIT बॉम्बे टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्रों की प्रमुख पसंद रहा। टॉप 100 रैंक हासिल करने वाले 68 छात्रों ने IIT बॉम्बे में दाखिला लिया। वहीं, टॉप 500 तक रैंक पाने वाले 183 छात्रों ने इस संस्थान को चुना। यह जानकारी JEE एडवांस्ड 2026 की ज्वाइंट इंप्लीमेंटेशन कमेटी की रिपोर्ट में सामने आई है। इस साल JEE एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन IIT रुड़की ने किया था। रिपोर्ट में 23 IIT में छात्रों के एडमिशन और उनकी पसंद से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है।

टॉप 5000 में पुराने IIT की ज्यादा हिस्सेदारी

रिपोर्ट के मुताबिक देश के 23 IIT में पुराने सात IIT संस्थानों के प्रति टॉप रैंकर्स का रुझान बना हुआ है। JEE एडवांस्ड में टॉप 5000 रैंक हासिल करने वाले छात्रों में से 2460 ने इन सात पुराने IIT में दाखिला लिया।वहीं, टॉप 500 रैंक हासिल करने वाले छात्रों में से किसी ने 15 IIT में एडमिशन नहीं लिया। इनमें IIT इंदौर, IIT मंडी, IIT भुवनेश्वर, IIT जोधपुर, IIT गांधीनगर, IIT पटना, IIT धनबाद, IIT रोपड़ और IIT वाराणसी समेत अन्य शामिल हैं।इन आंकड़ों से यह पता चलता है कि टॉप रैंकर्स के बीच IIT संस्थान चुनने के साथ-साथ ब्रांच की पसंद भी एडमिशन के दौरान अहम रही।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/JXAN-9E3VOM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/JXAN-9E3VOM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग पहली पसंद

कोर्स की बात करें तो टॉप रैंकर्स के बीच कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग यानी CSE सबसे अधिक पसंद किया गया। टॉप 500 छात्रों में से 365 छात्रों ने अलग-अलग IIT में CSE में दाखिला लिया। यह कुल संख्या का करीब 73 प्रतिशत है।CSE चुनने वाले छात्रों में भी IIT बॉम्बे सबसे आगे रहा। टॉप 500 में शामिल 142 छात्रों ने IIT बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कोर्स चुना। यानी टॉप रैंकर्स के बीच IIT बॉम्बे की लोकप्रियता केवल संस्थान तक सीमित नहीं रही, बल्कि CSE ब्रांच में भी बड़ी संख्या में छात्रों ने यहां प्रवेश लिया।

एयरोस्पेस में टॉप 500 से किसी ने नहीं लिया दाखिला

रिपोर्ट में अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांच की पसंद का अंतर भी सामने आया है। टॉप 500 रैंकर्स में से केवल 2 छात्रों ने सिविल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। यह कुल छात्रों का करीब 0.4 प्रतिशत है।वहीं, टॉप 500 में शामिल किसी भी छात्र ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कोर्स नहीं चुना। इसके अलावा AI एंड डेटा एनालिटिक्स में 17 छात्रों ने दाखिला लिया।JEE एडवांस्ड के ये आंकड़े देश के शीर्ष रैंकर्स की संस्थान और कोर्स पसंद की तस्वीर सामने रखते हैं। IIT बॉम्बे के साथ-साथ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बड़ी संख्या में दाखिले इस बात को दर्शाते हैं कि टॉप रैंकर्स के बीच संस्थान और ब्रांच का चयन एडमिशन के दौरान महत्वपूर्ण कारक रहा।