×

आईएचएमसीएल भर्ती नोटिफिकेशन: मैनेजर समेत 8 पदों पर वैकेंसी, 17 मई तक फॉर्म भरने का अवसर

 

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) ने मैनेजर सहित विभिन्न 8 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

आईएचएमसीएल ने जिन 8 पदों पर आवेदन मांगे हैं, उनमें लीड सिस्टम्स इंजीनियर (आईटीएस) के 4, लीड आईटी और साइबर सुरक्षा आर्किटेक्ट के 1, मैनेजर (मार्केटिंग और बिजनेस डेवलपमेंट) के 1, मैनेजर (शिकायत निवारण और ग्राहक सेवा) के 1, और असिस्टेंट मैनेजर (वित्त) के 1 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल के सुबह 10.00 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 मई तय की गई है। जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 06.00 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार लीड सिस्टम्स इंजीनियर (आईटीएस) पद के लिए सूचना प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर विज्ञान/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/डेटा विज्ञान/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या इनमें से किसी भी इंजीनियरिंग शाखा के संयोजन में ग्रेजुएशन की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए।

लीड आईटी और साइबर सुरक्षा आर्किटेक्ट के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/विद्युत/ इंटरनेट ऑफ थिंग्स/डेटा साइंस और एआई/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन की डिग्री या कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री या उपरोक्त इंजीनियरिंग शाखाओं में न्यूनतम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए।

मैनेजर (मार्केटिंग और बिजनेस डेवलपमेंट) और मैनेजर (शिकायत निवारण और ग्राहक सेवा) पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन या मार्केटिंग में विशेषज्ञता के साथ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

असिस्टेंट मैनेजर (वित्त) पद के लिए उम्मीदवारों के पास इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय सालों का अनुभव एवं अन्य निर्धारित पात्रता और कौशल का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 45 वर्ष के बीत तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 50,000 से 2,00,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईएचएमसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी