इफको जॉब्स: मैनेजर/डिप्टी मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, बिना देरी करें आवेदन
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (आईएफएफसीओ) ने मैनेजर/डिप्टी मैनेजर सहित विभिन्न 5 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों को भरने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 मार्च तय की गई है।
ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आईएफएफसीओ ने जिन 5 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें चीफ मैनेजर/सीनियर मैनेजर (मानव संसाधन) के 2, मैनेजर/डिप्टी मैनेजर (मानव संसाधन) का 1 और ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर (मानव संसाधन) के 2 पद शामिल हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास यूजीसी/एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से मानव संसाधन/कार्मिक प्रबंधन में पांच वर्षीय एकीकृत एमबीए या दो वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए या पीजीडीएम होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास मानव संसाधन कार्यों में योग्यता के बाद का अनुभव, कंप्यूटर में दक्षता व हिंदी और अंग्रेजी का ज्ञान होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पद अनुसार 22 से 32 वर्ष और अधिकतम आयु 27 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू, चिकित्सा परीक्षण, योग्यता या अनुभव और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी इफको वेतन संरचना के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इफको की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक या आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
--आईएएनएस
डीके/वीसी