×

आईसीएआर-आईएआरआई में यंग प्रोफेशनल के पदों पर वैकेंसी, जानें इंटरव्यू डेट

 

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने यंग प्रोफेशनल-II (वाईपी-II) और यंग प्रोफेशनल-I (वाईपी-I) के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आईसीएआर-आईएआरआई की ओर से जारी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 30,000 से 42,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद और आईसीएआर के नियमों के अनुसार कृषि/बागवानी/वनस्पति विज्ञान में ग्रेजुएशन, बागवानी/फल विज्ञान/खाद्य विज्ञान एवं फसल कटाई पश्चात प्रौद्योगिकी/पादप जैव रसायन/मृदा विज्ञान/कृषि विज्ञान/सूक्ष्मजीव विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 45 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के हिसाब से की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 5 मई को सुबह 09:30 बजे से 'फल एवं बागवानी प्रौद्योगिकी विभाग, आईएआरआई, पूसा परिसर, नई दिल्ली 110012' पते पर किया जाएगा। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें तय समय के अनुसार केंद्र पर पहुंचने के साथ अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है। ध्यान दें, प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए सुबह 10:30 बजे के बाद उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने देने के लिए विचार नहीं किया जाएगा।

वहीं, भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आईसीएआर-आईएआरआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/एएस