×

वायुसेना को मिला स्वदेशी ट्रेनर विमान HTT-40 ‘अंकुर’, वीडियो में जाने HAL ने शुरू की 70 विमानों की डिलीवरी

 

भारतीय वायुसेना को शुक्रवार को स्वदेशी रूप से विकसित बेसिक ट्रेनर विमान HTT-40 मिल गया। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की ओर से तैयार किए गए इस विमान का नाम ‘अंकुर’ रखा गया है। इसे भारतीय रक्षा सेवाओं में शुरुआती पायलट ट्रेनिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए विकसित किया गया है।बेंगलुरु में शुक्रवार को आयोजित हैंडओवर कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री ने HTT-40 विमान की पूजा भी की। इसके साथ ही HAL ने भारतीय वायुसेना को दो तेजस ट्रेनर विमान भी सौंपे।

70 HTT-40 विमानों का हुआ है कॉन्ट्रैक्ट

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/LHoGfZjb3Ow?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/LHoGfZjb3Ow/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रक्षा मंत्रालय ने 2023 में HAL के साथ भारतीय वायुसेना के लिए 70 HTT-40 विमानों का कॉन्ट्रैक्ट किया था। समझौते के अनुसार इन विमानोंकी डिलीवरी सितंबर 2025 से शुरू होनी थी, लेकिन इसमें करीब एक साल की देरी हुई। अब HTT-40 ‘अंकुर’ की डिलीवरी के साथ इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत विमानों की आपूर्ति शुरू हो गई है।HTT-40 को भारतीय पायलटों की शुरुआती ट्रेनिंग के लिए डिजाइन किया गया है। ट्रेनिंग के शुरुआती चरण में इस तरह के बेसिक ट्रेनर विमान का इस्तेमाल किया जाता है। स्वदेशी विमान मिलने से पायलट ट्रेनिंग के लिए विदेशी प्लेटफॉर्म पर निर्भरता कम करने की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पवन हंस को मिले चार ध्रुव हेलिकॉप्टर

इसी कार्यक्रम में HAL ने चार नए ध्रुव हेलिकॉप्टर पवन हंस लिमिटेड को भी सौंपे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दौरान हेलिकॉप्टर का निरीक्षण किया और उसके कॉकपिट में भी बैठे।कार्यक्रम में HTT-40 के साथ तेजस ट्रेनर विमानों और ध्रुव हेलिकॉप्टरों की डिलीवरी को स्वदेशी एयरोस्पेस और रक्षा उत्पादन के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया गया। HAL लंबे समय से भारतीय सशस्त्र बलों के लिए विभिन्न प्रकार के विमान और हेलिकॉप्टर तैयार कर रहा है।

HTT-40 ‘अंकुर’ की डिलीवरी के साथ अब भारतीय वायुसेना के लिए 70 विमानों की आपूर्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। यह विमान भारतीय रक्षा सेवाओं की शुरुआती पायलट ट्रेनिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए स्वदेशी तकनीक से विकसित किया गया है।