×

आईएसीएस में 10 पदों पर भर्ती, असिस्टेंट समेत आवेदन प्रक्रिया 19 अप्रैल तक

 

कोलकाता, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस (आईएसीएस) ने असिस्टेंट समेत विभिन्न 10 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आईएसीएस ने जिन 10 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें असिस्टेंट के 5 और एमटीएस (जनरल) के 5 पद शामिल हैं। वहीं, आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान, बोर्ड या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार मैट्रिकुलेशन या ग्रजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद अनुसार 25 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 15 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, कंप्यूटर-आधारित परीक्षा, स्क्रीनिंग/शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 18,000 से 44,900 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए तय किया गया है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईएसीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'रजिस्ट्रार, इण्डियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस, 2ए और बी, राजा एससी मुलिक रोड, कोलकाता - 700032' पते पर डाक कर दें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी