इंसानियत हुई शर्मसार! पिता ने बेची जमीन तो गुस्से में बेटों ने उठाया पत्थर और फोड़ दिया सिर, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना घटी है। यहां तीन बेटों ने मिलकर अपने पिता की पहले पिटाई की और फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद तीनों बेटे मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

घटना मंगलवार की सुबह कुशीनगर के नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर 11 वैष्णव नगर में घटी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हलीम (55) पुत्र अनीस के रूप में हुई है। मामले की प्राथमिक जांच में पता चला है कि अनीश ने हाल ही में अपनी जमीन बेची थी। इस बात से उसके तीनों बेटे नाराज थे। मंगलवार सुबह तीनों बेटों का इसी बात को लेकर अनीश से विवाद हो गया और देखते ही देखते आरोपी बेटों ने अपने पिता की पिटाई शुरू कर दी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। आस-पड़ोस के लोग अनीश को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आरोपी बेटों ने अपने पिता की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। इसके बाद पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
कस्बा चौकी प्रभारी संदीप सिंह के अनुसार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए उनके हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभी तक आरोपी अपने किसी रिश्तेदार या परिचित के पास शरण लेने नहीं पहुंचा है।