×

सपेरे को देखते ही मासूम ने हाथ से छीन ली सांप की टोकरी, वीडियो देख लोग बोले - 'बाबा का सांप तो गया....'

 

हर दिन सोशल मीडिया पर लाखों वीडियो शेयर किए जाते हैं। कुछ वीडियो (ट्रेंडिंग वीडियो) तुरंत पॉपुलर हो जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो (शॉकिंग वीडियो) काफी चौंकाने वाले होते हैं, जबकि कुछ पर यकीन करना मुश्किल होता है। फिर कुछ ऐसे वीडियो (फनी वीडियो) भी होते हैं जो आपको पूरे दिन हंसाते रहेंगे। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो आपको हैरान भी करेगा और दिल खोलकर हंसाएगा भी। क्योंकि इस वीडियो में एक बच्चे ने सपेरे के साथ जो किया है, उसने सबका दिल जीत लिया है। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

कहते हैं कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। क्योंकि उनमें ऐसी मासूमियत होती है कि वे सही-गलत, अच्छे-बुरे में फर्क नहीं समझते। आपने भी ऐसी कई घटनाएं देखी या सुनी होंगी। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो लोगों के बीच सनसनी मचा रहा है, जिसमें एक सपेरा एक बच्चे को सांप दिखा रहा है। जैसे ही वह बच्चे के सामने सांप की टोकरी खोलता है, बच्चा जबरदस्ती उससे टोकरी छीनने की कोशिश करता है। सपेरा बच्चे को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं होता।

बच्चे की मासूमियत ने दिल जीत लिया
वीडियो देखकर आप भी एक पल के लिए हैरान रह गए होंगे। साथ ही, आपको बच्चे की मासूमियत पर प्यार भी आ रहा होगा। इस मजेदार वीडियो को 'rkumarvlog02' नाम के एक पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है। कुछ लोग बच्चे की मासूमियत पर फिदा हैं, तो कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं। आपको यह वीडियो कैसा लगा, हमें कमेंट्स में बताएं।