उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने थाईपुसम पर दी शुभकामनाएं, धर्म-ज्ञान-सौहार्द का दिया संदेश
Feb 1, 2026, 11:19 IST
चेन्नई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को देशभर के लोगों को तमिल हिंदुओं के प्रमुख धार्मिक पर्व थाईपुसम की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान मुरुगन की असीम कृपा का आह्वान करते हुए कामना की कि वे समाज को धर्म, ज्ञान और सौहार्द के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दें।