☰
×

रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बहुत जल्द होगी बात, रूस-यूक्रेन युद्ध पर गहरी चर्चा जारी : राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी बातचीत बहुत जल्द होने वाली है। उन्होंने संकेत दिया कि वाशिंगटन इस पर जल्द ही कुछ और जानकारी दे सकता है, क्योंकि अभी बहुत गहरी चर्चा चल रही है।

ट्रंप ने मरीन वन से उतरने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस बातचीत की योजना के बारे में बताया।

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने पुतिन से बात की है और अमेरिका का अगला कदम क्या होगा, तो ट्रंप ने कहा, "मेरी एक कॉल तय है।" जब पूछा गया कि बातचीत कब होगी, तो ट्रंप ने जवाब दिया, "बहुत जल्द।"

एक रिपोर्टर ने फिर पूछा कि क्या यह कॉल इसी हफ्ते होगी और अमेरिकी खुफिया एजेंसियां रूस में हो रहे घटनाक्रमों के बारे में क्या कह रही हैं। इस पर ट्रंप ने कहा, "अभी तक, हम बहुत गहरी चर्चा में हैं। हम शायद कल इसके बारे में रिपोर्ट कर पाएंगे।"

ट्रंप ने कहा है कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करना चाहते हैं। सोमवार को मैरीलैंड के स्पैरो पॉइंट में अलग से बात करते हुए उन्होंने माना कि यह संघर्ष शुरू में जितना सोचा था, उससे ज्यादा मुश्किल साबित हुआ है।

ट्रंप ने कहा, "मैंने आठ युद्ध खत्म किए। हमने अभी तक रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म नहीं किया है। मैं उस पर काम कर रहा हूं। मुझे लगा था कि वह मेरे लिए सबसे आसान होगा, लेकिन वह भी बहुत जल्द होने वाला है।"

ट्रंप ने कहा, "उस जंग में बहुत सारे लोग मारे जा रहे हैं, ये बेहद दुखद है। जो कुछ हो रहा है वो ठीक नहीं है, लेकिन यकीन मानिए, भले ही ऐसा न लग रहा हो, लेकिन हम इसके खत्म होने के करीब पहुंच रहे हैं।"

ट्रंप ने रूस को पनडुब्बी विकास के मामले में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति बताया, साथ ही अमेरिका की तकनीकी बढ़त का दावा किया।

उन्होंने कहा, "हमारे पास दुनिया में कहीं भी सबसे मजबूत सेना है। हमारे पास दुनिया में कहीं भी सबसे अच्छे सैन्य उपकरण हैं, और यह करीब भी नहीं है। रूस नंबर दो पर है, लेकिन पनडुब्बी विकास के मामले में हम उनसे 15 साल आगे हैं।"

यूक्रेन में रूस का युद्ध वाशिंगटन के सामने सबसे बड़ी विदेश नीति चुनौतियों में से एक बना हुआ है, जिसमें मॉस्को के साथ अमेरिका के संबंधों के साथ-साथ सुरक्षा प्रतिबद्धताएं और यूरोपीय सहयोगियों के साथ तालमेल भी शामिल है। ट्रंप ने संघर्ष को खत्म करने के प्रयास के तहत पुतिन के साथ सीधे बातचीत की कोशिश की है।

--आईएएनएस

वीकेयू/ट्रंप ने मरीन वन से उतरने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस कॉल की योजना के बारे में बताया।

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने पुतिन से बात की है और अमेरिका का अगला कदम क्या होगा, तो ट्रंप ने कहा, "मेरी एक कॉल तय है।" जब पूछा गया कि बातचीत कब होगी, तो ट्रंप ने जवाब दिया, "बहुत जल्द।"

एक रिपोर्टर ने फिर पूछा कि क्या यह कॉल इसी हफ्ते होगी और अमेरिकी खुफिया एजेंसियां रूस में हो रहे घटनाक्रमों के बारे में क्या कह रही हैं। इस पर ट्रंप ने कहा, "अभी तक, हम बहुत गहरी चर्चा में हैं। हम शायद कल इसके बारे में रिपोर्ट कर पाएंगे।"

ट्रंप ने कहा है कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करना चाहते हैं। सोमवार को मैरीलैंड के स्पैरो पॉइंट में अलग से बात करते हुए उन्होंने माना कि यह संघर्ष शुरू में जितना सोचा था, उससे ज़्यादा मुश्किल साबित हुआ है।

ट्रंप ने कहा, "मैंने आठ युद्ध खत्म किए। हमने अभी तक रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म नहीं किया है। मैं उस पर काम कर रहा हूँ। मुझे लगा था कि वह मेरे लिए सबसे आसान होगा, लेकिन वह भी बहुत जल्द होने वाला है।"

ट्रंप ने कहा, "उस जंग में बहुत सारे लोग मारे जा रहे हैं, यह बेहद दुखद है। जो कुछ हो रहा है, वह ठीक नहीं है, लेकिन यकीन मानिए, भले ही ऐसा न लग रहा हो, लेकिन हम इसके खत्म होने के करीब पहुँच रहे हैं।"

वीकेयू/एएस