☰
×

'सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले', सीजेआई सूर्यकांत ने इंडिया ब्लॉक से न मिलने की बताई वजह

 

मनाही के बावजूद, 'इंडी' गठबंधन का प्रस्तावित मार्च सोमवार को होने की संभावना है। यह प्रदर्शन विपक्षी दलों के विरोध-प्रदर्शनों की एक कड़ी का हिस्सा है। इन दलों ने कई मुद्दों के साथ-साथ मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का कहना है कि यह प्रस्तावित मार्च "किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं, बल्कि सभी भारतीयों का है।" कांग्रेस नेता इस अभियान का दायरा बढ़ाने और मुख्य चुनाव आयुक्त तथा केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि सरकार को एसआईआर प्रक्रिया से फायदा हुआ है, जो विपक्ष और चुनाव आयोग के बीच विवाद का एक बड़ा मुद्दा बन गई है।

--आईएएनएस

ओपी/एएस