राजस्थान विधानसभा की लोक लेखा समिति का आठ दिवसीय अध्ययन दौरा, लद्दाख से पंजाब तक का कार्यक्रम
जयपुर, 8 जून (आईएएनएस)। राजस्थान विधानसभा की लोक लेखा समिति सोमवार को जयपुर से आठ दिवसीय अध्ययन दौरे पर रवाना हुई। यह दौरा लेह-लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा तक चलेगा।
यह यात्रा 16 जून तक जारी रहेगी और इसका उद्देश्य विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अध्ययन करना तथा संबंधित विधानसभा समितियों के साथ बातचीत करना है।
इस समिति का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली कर रहे हैं। उनके साथ सदस्य सुरेश ढाकड़, अर्जुन लाल जिंजर, अनीता बाघेल, चंद्रभान सिंह चौहान और विश्वनाथ मेघवाल भी शामिल हैं।
समिति 8 से 10 जून तक लद्दाख में रहेगी, जहां स्थानीय विकास योजनाओं और नवाचारों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान लद्दाख के उपराज्यपाल के साथ बैठक भी प्रस्तावित है।
इसके बाद समिति 11 और 12 जून को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगी, जहां अध्ययन और विभिन्न बैठकों में भाग लेगी।
13 जून को समिति वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करेगी। 14 जून को दल अमृतसर पहुंचेगा। इसके बाद 15 जून को चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा की लोक लेखा समितियों और विधायकों के साथ चर्चा होगी। दौरा 16 जून को चंडीगढ़ में समाप्त होगा और समिति जयपुर लौटेगी।
टीकाराम जूली ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य अन्य राज्यों की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझना और अनुभव साझा करना है, जिससे राजस्थान में भी बेहतर कार्यप्रणाली विकसित की जा सके।
उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान लद्दाख के राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से भी मुलाकात तय है। समिति 11 और 12 जून को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगी और 13 जून को वैष्णो देवी मंदिर जाएगी। इसके बाद, 14 जून को अमृतसर पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां 15 जून को चंडीगढ़ में हरियाणा और पंजाब विधानसभाओं की संबंधित समितियों के साथ चर्चा होगी।''
समिति के लोग 16 जून को जयपुर वापस लौटने वाले हैं।
--आईएएनएस
एएमटी/पीएम