कर्नाटक में 34 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, बेंगलुरु पांच पुलिस कमिश्नरेट में बंटा
बेंगलुरु, 18 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक सरकार ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 34 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त सीमंत कुमार सिंह भी शामिल हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
बेंगलुरु पुलिस प्रशासन में बड़े फेरबदल के तहत सरकार ने शहर को पांच अलग-अलग पुलिस कमिश्नरेट में बांट दिया है। यह पुनर्गठन ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (जीबीए) की तर्ज पर किया गया है। नए कमिश्नरेट में सेंट्रल बेंगलुरु सिटी, ईस्ट बेंगलुरु सिटी, वेस्ट बेंगलुरु सिटी, नॉर्थ बेंगलुरु सिटी और साउथ बेंगलुरु सिटी शामिल हैं। प्रत्येक कमिश्नरेट की कमान अलग-अलग पुलिस आयुक्तों को सौंपी गई है।
सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), कानून एवं व्यवस्था के पद पर तैनात आर. हितेंद्र को नया बेंगलुरु शहर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। वह नई कमिश्नरेट व्यवस्था के प्रमुख भी होंगे। उन्होंने सीमंत कुमार सिंह की जगह ली है, जिन्हें अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं का एडीजीपी बनाया गया है।
1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हितेंद्र ने नियुक्ति के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया। सीमंत कुमार सिंह ने उन्हें औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद हितेंद्र ने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलाकात कर उनका आभार जताया।
पांच नए पुलिस कमिश्नरेट के लिए लभू राम को सेंट्रल बेंगलुरु सिटी, पी.एस. हर्षा को ईस्ट बेंगलुरु सिटी, विकास कुमार विकास को वेस्ट बेंगलुरु सिटी, एम.बी. बोरलिंगैया को नॉर्थ बेंगलुरु सिटी और सी. वामशी कृष्णा को साउथ बेंगलुरु सिटी का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हेमंत एम. निंबालकर को बेंगलुरु सिटी (ट्रैफिक) का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वह नई जिम्मेदारी के साथ अपग्रेड किए गए एंटी-रोडी स्क्वॉड के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वह मुख्य आयुक्त की निगरानी में अपराध नियंत्रण से जुड़ी गतिविधियों को देखेंगे।
कार्यभार सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में सीमंत कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने करीब डेढ़ साल तक बेंगलुरु पुलिस आयुक्त के रूप में काम किया और इस दौरान हर दिन नई चुनौतियां सामने आईं।
उन्होंने कहा, "मैंने अपने कार्यकाल में बेंगलुरु को नशामुक्त शहर बनाने की कोशिश की। जब मैंने कार्यभार संभाला था, तब भी चुनौतियां थीं। सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरा सहयोग दिया। मैं सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता हूं।" उन्होंने अविभाजित बेंगलुरु के आखिरी पुलिस आयुक्त के रूप में अपनी सेवा को गर्व का विषय बताया।
अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों में बिजय कुमार सिंह को आर. हितेंद्र की जगह एडीजीपी, कानून एवं व्यवस्था नियुक्त किया गया है। एस. मुरुगन को एडीजीपी, लोकायुक्त और मनीष खरबिकर को एडीजीपी, संचार, लॉजिस्टिक्स एवं आधुनिकीकरण, बेंगलुरु बनाया गया है।
एन. शशि कुमार को मंगलुरु पश्चिमी रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया गया है, जबकि अनुपम अग्रवाल को कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) का आईजीपी बनाया गया है।
शरणप्पा एस.डी. को रेलवे का उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया है। कुलदीप कुमार आर. जैन को कलबुर्गी सिटी का डीआईजी एवं पुलिस आयुक्त बनाया गया है। एम. पुट्टमादैया को मैसूरु दक्षिणी रेंज का डीआईजी और एम. अश्विनी को बेंगलुरु भर्ती प्रभाग का डीआईजी नियुक्त किया गया है। जे.के. रश्मि को जल संसाधन विभाग में सतर्कता डीआईजी के पद पर भेजा गया है।
इसके अलावा, कई पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के भी तबादले किए गए हैं। अनूप ए. शेट्टी को ईस्ट बेंगलुरु सिटी का डीसीपी (ट्रैफिक), लक्ष्मण निंबार्गी को सेंट्रल बेंगलुरु सिटी के सीएआर (सेंट्रल ऑफिस) का डीसीपी और चन्नबसवन्ना लंगोटी को सेंट्रल बेंगलुरु सिटी के इंदिरानगर का डीसीपी नियुक्त किया गया है। नागेश डी.एल. को नॉर्थ बेंगलुरु सिटी के यशवंतपुर का डीसीपी बनाया गया है।
लोकेश भारमप्पा जगलासारा को सेंट्रल बेंगलुरु सिटी का डीसीपी (ट्रैफिक) और यतीश एन. को वेस्ट बेंगलुरु सिटी के केंगेरी (दक्षिण-पश्चिम) का डीसीपी नियुक्त किया गया है।
सैदुलु अदावत को बेंगलुरु के आंतरिक सुरक्षा प्रभाग (आईएसडी) का एसपी बनाया गया है। श्रीहरि बाबू बी.एल. को ईस्ट बेंगलुरु सिटी के व्हाइटफील्ड का डीसीपी और गीता एम.एस. को ईस्ट बेंगलुरु सिटी का डीसीपी नियुक्त किया गया है।
रणजीत कुमार बंडारू को बेंगलुरु सिटी का डीसीपी (प्रशासन) और अशोक के.वी. को वेस्ट बेंगलुरु सिटी के पीन्या का डीसीपी बनाया गया है।
विक्रम अमाथे को नॉर्थ बेंगलुरु सिटी का डीसीपी, लक्ष्मी गणेश के. को सेंट्रल बेंगलुरु सिटी के गांधीनगर का डीसीपी और पी.वी. स्नेहा को वेस्ट बेंगलुरु सिटी का डीसीपी (ट्रैफिक) नियुक्त किया गया है।
--आईएएनएस
डीएससी