गुरुग्राम में सनसनी: इंजीनियर ने पत्नी की जान लेने के बाद की आत्महत्या, कंपनी को भेजा मेल
गुरुग्राम, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक चौंकाने वाली घटना में, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने गुरुग्राम के एक फ्लैट में अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या की ली। इंजीनियर ने आत्महत्या करने से पहले अपनी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को एक ईमेल भेजा। अधिकारियों ने बताया कि
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, टेक्नीशियन ने कंपनी में अपने वरिष्ठों से अपने पिता और मकान मालिक को सूचित करने का अनुरोध किया था।
यह घटना गुरुवार को गुरुग्राम की एक पॉश आवासीय सोसाइटी में घटी।
पुलिस के अनुसार, उन्हें 15 अक्टूबर को सुबह लगभग 10:30 बजे सूचना मिली कि गुरुग्राम के सेक्टर 68 स्थित एम3एम मरीना के टावर 7 के फ्लैट नंबर 103 में एक दंपति मृत पाए गए हैं। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने महिला का शव फर्श पर पड़ा पाया, जबकि पुरुष छत के पंखे के हुक से लटका हुआ मिला।
मीडिया रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि मृत दंपति की पहचान 28 वर्षीय फरहाना और 30 वर्षीय मोहम्मद असलम के रूप में हुई है। फरहाना केरल की निवासी थीं, जबकि असलम बेंगलुरु के मूल निवासी थे। असलम गुरुग्राम के सेक्टर 58 स्थित एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करते थे, जबकि फरहाना गृहिणी थीं।
अधिकारी ने बताया कि असलम ने अपनी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को ईमेल भेजकर आत्महत्या करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने अपने पिता और मकान मालिक के मोबाइल नंबर भी दिए थे और उन्हें सूचित करने का अनुरोध किया था। ईमेल मिलने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने मकान मालिक से संपर्क किया और बाद में पुलिस को सूचना दी गई।
हालांकि, पुलिस के फ्लैट पहुंचने तक दंपति की मौत हो चुकी थी।
जांचकर्ताओं ने बताया कि फ्लैट से फोरेंसिक टीम को एक सुसाइड नोट मिला है और प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि असलम ने अपनी पत्नी फरहाना का गला घोंटकर आत्महत्या कर ली।
हालांकि, पुलिस ने कहा कि इस कृत्य के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इसी महीने की शुरुआत में ग्रेटर नोएडा पश्चिम से कथित आत्महत्या का एक अन्य मामला सामने आया, जिसमें एक 36 वर्षीय व्यक्ति की एक आवासीय सोसायटी की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। उसके परिवार ने पुलिस को बताया कि वह अवसाद से जूझ रहा था।
यह घटना नोएडा के सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से एक युवक द्वारा आत्महत्या करने के लगभग एक सप्ताह बाद घटी है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
ग्रेटर नोएडा पश्चिम में मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है, जो संतोष कुमार के पुत्र थे और बिसरख पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत ऐस डिविनो सोसाइटी के निवासी थे।
प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, मृतक के परिवार ने पुलिस को बताया कि कुमार कुछ समय से अवसाद से ग्रस्त थे।
--आईएएनएस
एमएस/