×

हिंदी दिवस पर इजरायल ने भारत को द‍ी बधाई, राजदूत रूवेन अजार ने हिंदी बोलकर दी शुभकामनाएं

 

नई द‍िल्‍ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने ह‍िंदी द‍िवस के अवसर पर सभी भारतवास‍ियों को शुभकामनाएं दीं। खास बात यह रही क‍ि राजदूत रूवेन अजार ने यह बधाई संदेश ह‍िंदी में द‍िया।

राजदूत रूवेन अजार ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट में बधाई संदेश का वीड‍ियो साझा क‍िया। इस पोस्‍ट में उन्‍होंने ल‍िखा, ''हिंदी और ह‍िब्रू, यह दो प्राचीन भाषाएं, जो आज भी जीवंत हैं। ह‍िंदी द‍िवस के अवसर पर इजरायल की ओर से आप सभी को हार्द‍िक शुभकामनाएं।''

वीड‍ियो संदेश में उन्‍होंने कहा, ''नमस्‍ते, मैं रूवेन अजार, भारत में इजरायल का राजदूत हूं। मैं दो वर्ष पहले भारत आया था और तभी से मैंने ह‍िंदी सीखनी शुरू कर दी थी। आज दो साल बाद ह‍िंदी द‍िवस के अवसर पर मैं आप सभी को हार्द‍िक शुभकामनाएं देता हूं।''

इजरायल हमेशा ही भारत को अपना अच्‍छा दोस्‍त बताता है। भारत में होने वाले तमाम त्‍योहारों के मौके पर इजरायल खुद को शाम‍िल कर अपनी अच्‍छी प्रत‍िक्र‍िया देता है।

इससे पहले भी रक्षाबंधन के मौके पर भी इजरायली दूतावास में राखी का त्‍योहार मनाया गया था। उस मौके पर इजरायली दूतावास में राजनीतिक सलाहकार और युवा राजनयिक नित्तई बेन-हाइम को भारतीय बहनों ने राखी बांधी थी।

इजरायली दूतावास ने रक्षाबंधन के इस मौके को दोनों देशों के बीच एक मजबूत रिश्ते से जोड़ते हुए अच्‍छे संबंध की बात कही थी। इजरायली दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में बहनों के राखी बांधने का व‍ीड‍ियो साझा करते हुए ल‍िखा, ''भारत + इजरायल = एक मजबूत और खूबसूरत दोस्ती का बंधन!''

--आईएएनएस

एवाई/पीएम