×

महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, वीडियो में जाने नासिक में 300 मिमी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद; रत्नागिरी में लैंडस्लाइड

 

देश के कई राज्यों में मानसून का असर तेज हो गया है। महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 300 मिलीमीटर तक बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने एहतियातन नासिक के सभी स्कूल और कॉलेज मंगलवार के लिए बंद कर दिए हैं। मौसम विभाग ने नासिक में बादल फटने की आशंका भी व्यक्त की है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

त्र्यंबकेश्वर और सप्तश्रृंगी मंदिर आज श्रद्धालुओं के लिए बंद

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/1qiJMxQj_no?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/1qiJMxQj_no/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

भारी बारिश और संभावित खतरे को देखते हुए त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर तथा सप्तश्रृंगी मंदिर, जो महाराष्ट्र के साढ़े तीन शक्तिपीठों में शामिल है, मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखे गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है।

रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, दो लोगों के फंसे होने की आशंका

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के शेलारवाड़ी इलाके में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हो गया। इसकी चपेट में आने से एक मकान का हिस्सा ढह गया।हादसे में एक महिला को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दो अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

डोडा में अचानक आई बाढ़, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त

उधर, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। बाढ़ का पानी, बड़े पत्थर और मलबा रिहायशी इलाकों में घुस गया, जिससे कई मकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा।सड़कों पर मलबा जमा होने से यातायात भी प्रभावित हुआ और प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू कर दिया है।

राजस्थान में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित

राजस्थान में भी सोमवार को कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। जोधपुर, पाली, जालोर और बाड़मेर में करीब 3 इंच बारिश हुई।जोधपुर में तेज बारिश के बाद हाईवे पर जलभराव हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। कई निचले इलाकों में भी पानी भरने की सूचना है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहने की अपील की है। राहत एवं बचाव दल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।