×

एचबीसीएचआरसी भर्ती अलर्ट: असिस्टेंट सहित कई पदों पर आवेदन जारी, इन दिन होगा वॉक-इन इंटरव्यू

 

पटना, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (एचबीसीएचआरसी-मुजफ्फरपुर) ने असिस्टेंट सहित विभिन्न 8 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, जिसके लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो गई है। असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर पद के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक और क्लर्क सह टेलीफोन ऑपरेटर के पद के लिए 25 अप्रैल के दोपहर 3 बजे तक तय की गई है।

ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना अपना रिज्यूमे और सहायक दस्तावेज (शैक्षिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और आधार कार्ड व पैन कार्ड की कॉपी) एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए ऑफिशियल ईमेल आईडी पर मेल करने की सलाह दी जाती है।

एचबीसीएचआरसी-मुजफ्फरपुर ने जिन 8 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है, उनमें असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर का 1, असिस्टेंट के 5, क्लर्क सह टेलीफोन ऑपरेटर का 1 और तकनीशियन (मैकेनिकल) का 1 पद शामिल है।

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार सीए/सीएमए/एमबीए (वित्त) से लेकर कंप्यूटर कोर्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री, 10वीं उत्तीर्ण के साथ आईटीआई (मैकेनिकल) में होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, वॉक-इन इंटरव्यू और ऑनलाइन इंटरव्यू (चयनित उम्मीदवारों के लिए) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सलरी पद और योग्यता अनुसार 23,218 से 45,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 27 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के हिसाब से की जाएगी। वहीं, योग्य और उत्कृष्ट उम्मीदवार को आयु में छूट दी जा सकती है।

वॉक-इन इंटरव्यू संबंधित पद के अनुसार 27 से 29 अप्रैल तक 'होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर, उमानगर, मुजफ्फरपुर (बिहार) - 842004' पते पर सुबह 9 से 10 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के साथ अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी