‘ट्रंप को वोट देने वाले हर शख्स से नफरत’, अमेरिकी सैनिक की पत्नी का विवादित वीडियो इंटरनेट पर वायरल
अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो मैसेज जारी कर मौजूदा मिलिट्री हालात पर कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने साफ कहा कि अमेरिकी मिलिट्री पूरी ताकत से अपने ऑपरेशन जारी रखेगी। उन्होंने यह भी माना कि ऐसे ऑपरेशन में रिस्क होता है और इससे और अमेरिकी आम लोगों की जान जा सकती है। उनकी इन्हीं बातों से एक अमेरिकी सैनिक की पत्नी भड़क गई, जिसने ट्रंप के खिलाफ खुलकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ट्रंप यह कहते हुए दिख रहे हैं कि युद्ध के समय में मौतें दुखद होती हैं, लेकिन यही युद्ध की सच्चाई है। उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका उन ताकतों को नहीं बख्शेगा जो पूरी इंसानियत के खिलाफ खड़ी हैं। उन्होंने यह भी माना कि ऐसे ऑपरेशन में रिस्क होता है और इससे और अमेरिकी आम लोगों की जान जा सकती है।
हालांकि, एक अमेरिकी सैनिक की पत्नी ट्रंप के बयान से खुश नहीं थी, और उसने ट्रंप पर पलटवार करने के लिए एक वीडियो जारी किया। वीडियो में महिला अमेरिकी लोगों से कहती है कि अगर आपने इस इंसान को, यानी ट्रंप के बयानों और उनके विचारों को वोट दिया है, तो मुझे उन सभी से नफ़रत है जिनके वोटों से ट्रंप को जीत मिली।
उसने कहा, "मुझे उन सभी से नफ़रत है जिन्होंने ट्रंप को वोट दिया।" महिला आगे कहती है, "मैं यह डर या दुख से नहीं कह रही हूं, सिर्फ इसलिए कि मैं एक एक्टिव-ड्यूटी अमेरिकी सर्विस मेंबर की पत्नी हूं, बल्कि इसलिए कह रही हूं क्योंकि मैं बहुत दुखी और डरी हुई हूं। लेकिन मुझे सच में उन लोगों से नफ़रत है जिन्होंने ट्रंप को वोट दिया। अगर आप इस बयान से हैरान हैं और सोचते हैं कि मैं आपकी रिश्तेदार हूं और आपसे नफ़रत नहीं करूंगी, तो समझ लीजिए कि यह बयान आपके लिए भी है। मुझे उन सभी से नफ़रत है जिन्होंने ट्रंप को वोट दिया।" वीडियो में दिख रही महिला का नाम कैंडल बताया जा रहा है।
यूज़र्स ने ऐसे किया रिएक्ट:
वीडियो को @Ashok_Kashmir नाम के एक गुमनाम अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। सोशल मीडिया यूज़र्स वीडियो पर तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "यह भूरा आदमी बहुत खतरनाक और बेशर्म है।" एक और ने लिखा, "औरत का डर जायज़ है, खून की नदियां क्यों बहाईं?" एक और ने कहा, "एक सैनिक की पत्नी होने के नाते, मैं भी दिन-रात चिंता करती हूं।"