×

हरियाणा के बोर्ड-निगमों में हुई नई नियुक्तियां, सरकार ने जारी किए आदेश

 

चंडीगढ़, 30 मई (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अतिरिक्त निदेशकों की नियुक्तियां कर दी हैं। सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हरियाणा सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, महेश जोशी को हरियाणा कला परिषद में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुरुक्षेत्र के गुरनाम सैनी को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम लिमिटेड, पंचकूला के निदेशक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, अधिवक्ता वेदपाल को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकूला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सिरसा के रोहताश जांगड़ा को हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड, पंचकूला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुनीता डांगी को हरियाणा महिला विकास निगम लिमिटेड की अध्यक्षा नियुक्त किया गया है। हिसार के बिंदर दानाउदा को हरियाणा कला परिषद में हिसार का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

रोहतक के गगन हरियाणवी को हरियाणा कला परिषद में रोहतक का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि गुरुग्राम के अमित सैनी को हरियाणा कला परिषद में गुरुग्राम का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

हरियाणा सरकार ने राजपाल बेनीवाल को हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण की कार्यकारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सुभाष कलसाना को हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (एचएससीएआरडीबी) का अध्यक्ष नियुक्त किया।

सरकार की ओर से सुभाष बंसल को हरियाणा राज्य सहकारी आवास संघ लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया। भारत भूषण जुयाल को हरियाणा राज्य सहकारी शीर्ष बैंक लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी