×

हान चेंग ने 14वें विश्व शांति मंच के उद्घाटन समारोह में भाषण दिया

 

बीजिंग, 4 जुलाई (आईएएनएस)। 3 जुलाई, 2026 को, चीनी उप राष्ट्राध्यक्ष हान चेंग ने छिंगह्वा विश्वविद्यालय में 14वें विश्व शांति मंच के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण दिया।

इस मौके पर हान चेंग ने कहा कि वर्तमान में दुनिया में शताब्दी-व्यापी परिवर्तन तेजी से हो रहा है, अंतरराष्ट्रीय स्थिति उथल-पुथल से त्रस्त है, भू-राजनीतिक संघर्ष बार-बार हो रहे हैं, और विभिन्न जोखिमों, चुनौतियों और शासन घाटे की समस्याएं अधिक स्पष्ट हो रही हैं। राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने अधिक न्यायसंगत और तर्कसंगत वैश्विक शासन प्रणाली के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल शासन पहल का प्रस्ताव रखा,जिसने दुनिया में मूल्यवान स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है।

हान चेंग ने इस संबंध में चार सुझाव प्रस्तुत किए:- पहला, संयुक्त राष्ट्र के अधिकार और स्थिति को दृढ़ता से बनाए रखना। चीन हमेशा व्यावहारिक कार्रवाइयों से अंतरराष्ट्रीय मामलों में संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका का समर्थन करता है, सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियों और मिशन का निष्ठापूर्वक पालन करता है, और सभी देशों के साथ मिलकर युद्धोत्तर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय की रक्षा करने के लिए तैयार है।

दूसरा, बहुपक्षीय तंत्र सहयोग को गहरा करना और विस्तारित करना। एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के 33वें अनौपचारिक नेताओं की बैठक की मेजबानी के अवसर पर चीन सभी पक्षों के साथ मिलकर एशिया-प्रशांत समुदाय का निर्माण करेगा। संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय तंत्रों में समन्वय और सहयोग को मजबूत करेगा, वास्तविक बहुपक्षवाद का पालन करेगा, और वैश्विक दक्षिण के सामूहिक हितों की रक्षा करेगा।

तीसरा, वैश्विक आर्थिक शासन में सुधार को आगे बढ़ाना। चीन समानता, खुलेपन, सहयोग और साझाकरण के वैश्विक आर्थिक शासन दृष्टिकोण का प्रस्ताव करता है, और निष्पक्ष, न्यायसंगत, खुले, समावेशी, सहयोगात्मक और पारस्परिक लाभ वाली अंतरराष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था के निर्माण और रखरखाव की वकालत करता है। चीन उच्च-स्तरीय खुलेपन का विस्तार जारी रखेगा, और सभी देशों के साथ मिलकर समावेशी और सार्वभौमिक आर्थिक वैश्वीकरण को बढ़ावा देगा।

चौथा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे उभरते क्षेत्रों के शासन को मजबूत करना। चीन विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता वैश्विक शासन उच्च-स्तरीय बैठक की मेजबानी के मौके पर सभी पक्षों के साथ आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करेगा, ताकि व्यापक सहमति वाली वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता शासन प्रणाली के निर्माण को बढ़ावा दिया जा सके।

पाकिस्तानी सीनेट रक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष मुशाहिद हुसैन सैयद, दक्षिण कोरिया के पूर्व विदेश मंत्री किम सुंग-ह्वान सहित लगभग 400 विदेशी पूर्व राजनेताओं, राजनयिक प्रतिनिधियों और चीनी-विदेशी विद्वानों ने मंच के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/