×

गुजरात : कैसा रहेगा राज्य का मौसम, आईएमडी प्रमुख ने दी जानकारी

 

अहमदाबाद, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रमुख अशोक कुमार दास ने बताया कि आगामी दिनों में गुजरात का मौसम कैसा रहेगा?

उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हम मौजूदा समय में 15 से 21 अप्रैल तक के मौसम के बारे में बता रहे हैं। 15 से लेकर 16 अप्रैल और 21 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा। 19 और 20 अप्रैल को मध्य स्तर की बारिश हो सकती है। प्रदेश के अमरेली, भावनगर, साबरकांठा, दाहोद, महिसागर और पंचमहल जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। मौजूदा समय में मौसम में किसी भी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन, यह साफ है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि 15 से 18 अप्रैल तक गुजरात के तटिय इलाकों में मौसम गर्म रह सकता है। मौसम के असामान्य होने की वजह से हम सभी लोगों को असहजता का भाव हो सकता है। प्रदेश में तीन दिनों तक लगातार इस तरह की स्थिति देखने को मिल सकती है।

साथ ही, उन्होंने मछुआरों को भी चेताया। उन्होंने यह चेतावनी मुख्य रूप से उत्तर गुजरात के मछुआरों को दी, जिसमें प्रमुख रूप से बताया गया कि उत्तर गुजरात में हवा की गति तेज हो सकती है। इससे मछुआरों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में मछुआरों के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वो उत्तर गुजरात के तटीय इलाकों में जाने से गुरेज करें। इन क्षेत्रों में हवा की गति 35 से 65 किलोमीटर के आसपास रह सकती है। ऐसी स्थिति में जरूरी हो जाता है कि इन इलाकों में मछुआरे जाने से गुजेर करें। अहमदाबाद का उच्चतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। सबसे ज्यादा तापमान राजकोट में 42 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रमुख अशोक कुमार दास ने कहा कि अभी हमारे राज्य में उत्तर से पश्चिम दिशा तक हवा बह रही है। कुल मिलाकर, तटिय क्षेत्रों में तापमान समान्य से अधिक रहेगा। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रों में सामान्य से नीचे तापमान रह सकता है। वहीं, लघुतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है।

--आईएएनएस

एमएस/