साल का दूल्हा और 22 साल की दुल्हन! पाकिस्तान की शादी का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक अनोखी शादी आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 70 साल के हकीम बाबर ने 22 साल की लड़की से शादी की और उनके बीच 48 साल के उम्र के अंतर ने इंटरनेट पर खूब धूम मचाई। शादी के बाद सामने आए उनके प्रोफेशनल ब्राइडल फोटोशूट और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए।
शादी के बाद, कपल ने एक ट्रेडिशनल फोटोशूट करवाया, जिसके फोटो और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। एक क्लिप में, दुल्हन फिल्म "एक था टाइगर" का मशहूर गाना "दिल दियां गल्लां" गाती दिख रही है, जबकि दूल्हा भी उसमें शामिल हो रहा है। जैसे ही यह प्यारा लेकिन अनोखा सीन ट्विटर पर आया, लोगों ने इसे तेज़ी से शेयर करना शुरू कर दिया और यह शादी देखते ही देखते पूरे पाकिस्तान में चर्चा का विषय बन गई।
इस कपल को देखकर लोगों ने क्या कहा
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर दो तरह के रिएक्शन सामने आए। कुछ यूज़र्स ने कपल के कॉन्फिडेंस और खुलेपन की तारीफ की, तो कुछ ने उम्र के इतने बड़े अंतर का मज़ाक भी उड़ाया। मीम्स, कमेंट्स और रिएक्शन्स की बाढ़ ने इस शादी को पाकिस्तान से लेकर इंडिया तक वायरल कर दिया है।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, हकीम बाबर ने साफ कहा है कि यह शादी आपसी मर्ज़ी से हुई थी। उनका कहना है कि उम्र तो बस एक नंबर है। अगर प्यार सच्चा हो, तो रिश्ता हमेशा मज़बूत रहता है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी तलाकशुदा हैं और शादी का फैसला सोच-समझकर और इस्लामिक उसूलों के हिसाब से लिया गया था। दुल्हन ने भी मीडिया को बताया कि सच्चा प्यार उम्र नहीं देखता, और दोनों ने अपनी मर्ज़ी से यह रिश्ता अपनाया है।
सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा ट्रेंडिंग शादी
रावलपिंडी में हुई यह शादी सिर्फ़ उम्र के फ़र्क की वजह से ही नहीं, बल्कि कपल के कॉन्फिडेंस, उनके बॉन्ड और उनके फोटोशूट की वजह से भी चर्चा में है। सपोर्ट हो या विरोध, 70 साल के हकीम बाबर और उनकी 22 साल की दुल्हन की शादी इस समय पाकिस्तान में सबसे ज़्यादा वायरल स्टोरी बन गई है, और यह ट्रेंड जल्द रुकने वाला नहीं लग रहा है।