×

Grandparents Trend: दादा-दादी का जबरदस्त अंदाज वायरल, वीडियो देख यूजर्स बोले- ‘Gen-Z को दे रहे टक्कर

 

आज के ज़माने में—चाहे युवा हों, बच्चे हों या बुज़ुर्ग—लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर मिल जाता है। लोग अपना खाली समय बिताने के लिए सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो देखते हैं, जबकि कई लोग खुद भी वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते होंगे; और भले ही आप वीडियो न बनाते हों, लेकिन आप हर तरह का कंटेंट ज़रूर देखते होंगे। हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कोई नया ट्रेंड आता है, और लोग उसकी नकल करते हुए वीडियो बनाने लगते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। चलिए, हम आपको इसके बारे में सब कुछ बताते हैं।

जो वीडियो आपने अभी देखा, उसे 'X' प्लेटफ़ॉर्म पर @Supriyashrivxst नाम के एक अकाउंट ने पोस्ट किया था। यह लेख लिखे जाने तक, इस वीडियो को काफ़ी ज़्यादा बार देखा जा चुका था। वीडियो देखने के बाद दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रियाएँ भी दी हैं। एक यूज़र ने कमेंट किया, "दादाजी ने तो कमाल ही कर दिया!" दूसरे यूज़र ने लिखा, "वह तो एकदम प्रो हैं!" वहीं, एक और यूज़र ने कहा, "अगर बुज़ुर्ग लोग ही ये सब कर रहे हैं, तो बच्चे तो उनकी नकल करेंगे ही!"