गर्लफ्रेंड का पता चला ऐसा सीक्रेट, चला गया डिप्रेशन में, फिर एक दिन बॉयफ्रेंड ने खा लिया जहर
वो खुशकिस्मत होते हैं जिनका प्यार मुकम्मल होता है। लेकिन हर कोई इतना खुशकिस्मत नहीं होता। अगर प्यार मुकम्मल न हो तो आगे बढ़ जाना चाहिए। हालाँकि, कुछ लोग पुराने प्यार से कभी बाहर नहीं आ पाते और कई बार खौफनाक कदम भी उठा लेते हैं। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ। यहाँ एक युवक ने ज़हर खाकर जान दे दी। वो भी सिर्फ़ इसलिए क्योंकि उसे अपनी प्रेमिका का एक ऐसा राज़ पता चल गया था जिसका सदमा वो बर्दाश्त नहीं कर सका।
मामला पहासू थाना क्षेत्र के गाँव फाजलपुर का है। यहाँ रहने वाले 22 वर्षीय अरुण ने घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान अरुण की मौत हो गई। मृतक पॉलिटेक्निक करने के बाद कासिमपुर पावर हाउस में प्रशिक्षु था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालाँकि, इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
पिता देवदत्त ने बताया कि अरुण का पड़ोस के गाँव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। लड़की की शादी कहीं और तय हो गई थी। इस वजह से अरुण डिप्रेशन में चला गया था। हमने उसे समझाने की लाख कोशिश की। लेकिन वह हमेशा उदास रहता था। हमें नहीं पता था कि अरुण के मन में क्या चल रहा था। प्रेमिका की शादी की बात से वह इतना टूट गया था कि आहत होकर उसने ज़हर खा लिया। जिससे अलीगढ़ के वरुण अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ मधुप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।