गर्लफ्रेंड ने किया संबंध बनाने से इंकार तो गुस्सा में छाती पर चाकू घोंपकर की हत्या, फिर कई घंटे शव के साथ कमरे में बेठा रहा बॉयफ्रेंड

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इंदिरा नगर में माया गोगोई नामक युवती की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार असम निवासी माया गोगोई की उसके प्रेमी आरव अनय ने बेरहमी से हत्या कर दी। केरल निवासी आरव इस घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस हत्या के मकसद की जांच कर रही है और सबूत इकट्ठा कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
पुलिस ने बताया कि इंदिरा नगर इलाके के एक सर्विस अपार्टमेंट में लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पीड़िता एक निजी कंपनी में काम करती थी। लड़की की हत्या उसके प्रेमी आरव अन्या ने चाकू घोंपकर कर दी। माया असम की निवासी थी। वह एक व्लॉगर थी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता और आरव नामक व्यक्ति 23 नवंबर को सर्विस अपार्टमेंट में आए थे। पुलिस को संदेह है कि आरव ने 24 नवंबर को माया की छाती पर कई बार चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का यह भी मानना ​​है कि वह सुबह तक शव के साथ कमरे में ही रहा। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्यारे की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार माया कोरमंगला में एक निजी कंपनी में काम करती थी। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे। माया तीन दिन पहले केरल से बेंगलुरु आए आरोपी आरव के साथ उसकी हत्या के समय तक रह रही थी। हत्या का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।