चलती ट्रेन के बाथरूम में बदमाशों ने किया लड़की से रेप, फिर ले गया गांव और फिर जो हुआ…
महाराष्ट्र के कल्याण से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ कसारा और अकोला के बीच चलने वाली एक मेल एक्सप्रेस ट्रेन में एक लड़की के साथ बलात्कार किया गया। इतना ही नहीं, बाद में युवक युवती को अपने साथ गाँव ले गया। जब उसकी माँ ने उसे लड़की को वापस छोड़ने के लिए कहा, तो वह उसे अकोला स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। फिलहाल उसे 15 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस यह जाँच कर रही है कि इस मामले में कोई और आरोपी तो नहीं है, जिसने मुख्य आरोपी को इस अपराध को अंजाम देने में मदद की हो। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, गजानन चव्हाण नाम के एक व्यक्ति ने कल्याण स्टेशन पर लड़की से दोस्ती की। फिर उसने ट्रेन के बाथरूम में उसके साथ बलात्कार किया। बाद में उसे अकोला स्थित उसके गाँव ले गया। लड़की को देखकर उसके माता-पिता भड़क गए।
माँ ने कहा - लड़की को वापस छोड़ दो। इसके बाद आरोपी लड़की को अकोला स्टेशन पर छोड़कर वहाँ से भाग गया। उधर, लड़की के परिवार वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को अकोला स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। फिर उसे अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे 15 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
पुलिस ने बताया है कि पीड़िता के साथ पहले भी बलात्कार हो चुका है। यह घटना करीब आठ महीने पहले डोंबिवली में उसके घर के पास हुई थी। मनपारा पुलिस उस मामले की जाँच कर रही है। ओकोला पुलिस ने बताया कि आरोपी को गाँव से गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले में पुलिस जाँच जारी है।