×

गणेश चतुर्थी पर डेजी शाह ने किया बप्पा का स्वागत, कहा-आध्यात्मिक होना बहुत जरूरी है

 

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री डेजी शाह ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया। अभिनेत्री का मानना है कि यह त्योहार उनके घर में सकारात्मकता लाता है। साथ ही भगवान गणेश के आगमन से उनके घर का माहौल अच्छा बन जाता है।

अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में गजानन महाराज की पूजा के बारे में बताते हुए कहा, "बप्पा वहीं हैं, हम भी वहीं हैं। बस भावनाएं और खुशियां नई हैं। जब भी बप्पा घर आते हैं तो हमें लगता है कि घर में एक अलग ही वाइब है, सब कुछ अच्छा लगने लगता है।"

अभिनेत्री डेजी शाह ने बताया कि गणपति की मूर्ति उनके घर में सिर्फ डेढ़ दिन के लिए रहती है। वह बप्पा के लिए काफी खास पकवान बनवाती हैं। उन्होंने कहा, "गुजराती में हम एक लड्डू बनाते हैं, जो गेहूं के आटे और गुड़ से बनता है। हर साल हम इसे बप्पा के लिए बनाते हैं और क्योंकि बप्पा सिर्फ डेढ़ दिन के लिए आते हैं, हम यह ध्यान रखते हैं कि जो भी भक्त हमारे घर आते हैं, उन्हें वही घर का बना प्रसाद मिले जो हम बाबा के लिए बनाते हैं।"

डेजी शाह ने कहा, "आध्यात्मिक होना बहुत जरूरी है। अगर और कुछ नहीं, तो आपकी सोच, नजरिया मायने रखता है। अगर कोई आपको ट्रोल करता है, तो आप उसे इग्नोर करके चुप करा सकते हैं और अगर आप जवाब देना चाहते हैं तो आप अपना पक्ष रख सकते हैं और बता सकते हैं कि आप सही हैं या गलत।"

अभिनेत्री डेजी शाह की बात करें तो वह हाल ही में रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आई थीं। वह शो की एक दमदार प्रतियोगी थीं, जो काफी हद तक विवादों से दूर रहीं थीं। उन्होंने खेल में खुद को बचाए रखने के लिए दोनों पक्षों के साथ रणनीति के तहत तालमेल बैठाया और इस बात का बचाव करते हुए कहा कि इससे उनके गेम को फायदा हुआ।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी