☰
×

मणिपुर के कामजोंग में चार नगा लोगों की गोली मारकर हत्या, वीडियो में देंखे कुकी उग्रवादियों पर आरोप; 24 घंटे का बंद

 

मणिपुर के कामजोंग जिले में गुरुवार शाम चार नगा लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पिलोंग नगा गांव में हुई, जहां हथियारों से लैस लोगों ने ग्रामीणों पर गोलीबारी की। स्थानीय लोगों ने इस हमले के लिए कुकी नेशनल आर्मी-बर्मा (KNA-B) के उग्रवादियों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिलोंग नगा गांव कामजोंग जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित है। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/fyhsgESV6bE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/fyhsgESV6bE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस के मुताबिक, हमले में मारे गए लोगों की पहचान फामी जाजो, निंगथेम कसाक, बेटरसन जाजो और वरेइशिम जाजो के रूप में हुई है। मृतकों में वरेइशिम जाजो और फामी जाजो पिता-पुत्र थे।घटना के बाद चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कामजोंग जिला मुख्यालय लाया गया। पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों और हमलावरों की पहचान की जांच शुरू कर दी है।

नगा संगठन ने घोषित किया आपातकालीन बंद

घटना की निंदा करते हुए तांगखुल नगा लॉन्ग (TNL) ने शुक्रवार सुबह 7 बजे से 24 घंटे के आपातकालीन बंद का ऐलान किया। संगठन ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।बंद के चलते क्षेत्र में सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। स्थानीय संगठनों और प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

इस साल अब तक 44 मौतों का दावा

स्थानीय संगठनों के मुताबिक, फरवरी में हिंसा शुरू होने के बाद इस साल अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, हिंसा से जुड़े आंकड़ों और घटनाओं को लेकर अलग-अलग पक्षों के दावे सामने आते रहे हैं।कामजोंग में हुई ताजा घटना ने मणिपुर में जारी जातीय तनाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस और सुरक्षा बल घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में जुटे हैं।