×

यूपी-बिहार में बाढ़ का कहर, उफनती नदियों ने बढ़ाई चिंता; वीडियो में देंखे मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट

 

 

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से कई नदियां उफान पर हैं। चंदौली में मूसाखांड और लतीफशाह बांध ओवरफ्लो होने के बाद उनके गेट खोल दिए गए हैं। इससे आसपास के इलाकों में जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/DGSOkgywleQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/DGSOkgywleQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

लखीमपुर में शारदा नदी पर बने तमोलिन पुरवा बांध का एक हिस्सा कट गया है। वहीं, महोबा के जिला अस्पताल में भी बारिश का पानी भर गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की छत से पानी टपकने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, बिहार के बेगूसराय में गंगा नदी उफान पर है। नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बताया जा रहा है कि 50 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है।

MP में 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश में पूर्वी हिस्से के बाद अब उत्तरी, पश्चिमी और मध्य हिस्सों में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रशासन को भी सतर्क रहने की जरूरत है। तेज बारिश की स्थिति में निचले इलाकों में जलभराव और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है।