गर्लफ्रेंड के तानों से तंग आकर लड़के ने लगाई फांसी, जानें सुसाइड नोट में क्या कुछ कहा

उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी से तंग आकर आत्महत्या करने वाले मानव शर्मा का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि जितेंद्र नाम के एक शख्स ने अपनी प्रेमिका और उसके परिवार की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. जितेन्द्र ने 16 फरवरी को अपने घर में फांसी लगा ली थी। पहले तो परिवार वाले समझ ही नहीं पाए कि बेटे ने अचानक ऐसा कदम कैसे उठा लिया। लेकिन फेसबुक पर बेटे का वीडियो और सुसाइड नोट देखने के बाद उन्हें पूरा मामला समझ में आ गया। इस नोट में लड़के ने अपनी मौत के लिए अपनी प्रेमिका को जिम्मेदार ठहराया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मृतक जितेंद्र ने अपने 2 मिनट 29 सेकंड के वीडियो में कहा, मैं उस लड़की से शादी करना चाहता था, जिसके साथ मेरा अफेयर था। शादी की आड़ में युवती ने धीरे-धीरे करीब 7 लाख रुपए हड़प लिए। इसके बावजूद वह शादी से इनकार करती रही। पैसे वापस मांगने पर युवती ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे धमकाना शुरू कर दिया। मुझे हर दिन धमकियां मिलने लगीं। जिसके बाद व्यक्ति आत्महत्या का कदम उठाने को मजबूर हो जाता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
आत्महत्या की यह घटना आगरा के अछनेरा कश्मीर इलाके की है। निजी कंपनी में काम करने वाला जितेंद्र उर्फ ​​बंटी बघेल दो बहनों का इकलौता भाई था। 16 फरवरी को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार को पता चला कि उनके बेटे ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो और एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इस सुसाइड नोट में बंटी ने अपनी प्रेमिका और उसके परिवार पर धमकी देने और पैसे ऐंठने के बावजूद उससे शादी नहीं करने का आरोप लगाया है। बंटी ने यह भी बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड और उसका परिवार उसे काफी परेशान कर रहा था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
मृतक ने बताया कि प्रेमिका ने पैसे तो ले लिए, लेकिन फिर भी शादी से इंकार कर दिया। वह इन सब बातों से बहुत तंग आ चुका था और इसलिए उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इस आधार पर परिजनों ने अछनेरा थाने में नामजदों के खिलाफ तहरीर दी है।

जितेंद्र के परिजनों की शिकायत के बाद अछनेरा थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आत्महत्या से पहले लगाए गए आरोप कितने सही हैं और आत्महत्या का असली कारण क्या है।