भाड़े पर मज़दूर लाकर ससुर ने रची दामाद के खिलाफ खौफनाक साजिश, पुलिस ने ऐसे किया इस भयावह हत्याकांड का खुलासा

प्रयागराज की करेली पुलिस ने ऐनुद्दीनपुर में ठेकेदार सलाउद्दीन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा किया है। सलाहुद्दीन की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके दामाद सद्दाम ने ही की थी। इस हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए उसने 60 फीट रोड से दो मजदूरों को भी अपने साथ ले लिया था। उन्होंने मजदूरों से कहा था कि यह दो घंटे का काम है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
मजदूरों को बुलाने के बाद सद्दाम ने एक पुराना सिम रिचार्ज कराया और अपने ससुर को प्लॉट पर निर्माण कार्य देने के बहाने बुलाया और जैसे ही वह अंदर गए, सद्दाम ने हथौड़े से उनके सिर पर वार कर दिया। जब सलाउद्दीन बेहोश हो गया तो सद्दाम ने उसके पेट में चाकू से इतने वार किए कि चाकू टेढ़ा हो गया। घटना के बाद सद्दाम दोनों मजदूरों को 60 फीट रोड पर छोड़कर एयरपोर्ट क्षेत्र स्थित अपने घर चला गया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

करेली थाना प्रभारी राजेश मौर्य ने हर एंगल पर जांच की तो सामने आया कि ससुर और दामाद के बीच पुरानी रंजिश थी। फिर पुलिस ने उस नंबर का पता लगाया जिससे सद्दाम ने सलाहुद्दीन को फोन किया था। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और पूरी घटना का खुलासा हो गया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दरअसल, सद्दाम की शादी सलाहुद्दीन की बड़ी बेटी निशा बानो से हुई थी। उसके दो बच्चे भी थे लेकिन बीमारी के कारण निशा की मौत हो जाने के बाद सलाउद्दीन ने सद्दाम की दूसरी शादी अपनी छोटी बेटी तूबा से करा दी। शादी के बाद सद्दाम सऊदी चला गया और अपने ससुर को पैसे भेजता रहा लेकिन बीमारी के कारण वह सऊदी से वापस आ गया जिससे सद्दाम के ससुर नाराज हो गए और उसे अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने नहीं दिया जिससे दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए और इसी के चलते सद्दाम ने हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में प्रयुक्त हथौड़ा और चाकू बरामद कर लिया है। साथ ही इस घटना को अंजाम देने के लिए जिन मजदूरों को काम पर रखा गया था उनकी तलाश की जा रही है।