62 वर्ष वालों के पास मौका : ईएसआईसी में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 26 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने अपने मुख्यालय के आईसीटी डिवीजन के लिए 26 पीएमयू प्रोफेशनल्स को निश्चित अवधि के अनुबंध पर रखने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।
ईएसआईसी की ओर से जारी 26 रिक्तियों में प्रोजेक्ट डायरेक्टर (पीएमयू हेड) का 1, आईटी ऑपरेशन्स लीड का 1, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर इंजीनियर (विंडोज) का 1, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर इंजीनियर (लिनक्स) का 1, वर्चुअलाइजेशन इंजीनियर (वीएमवेयर/न्यूटानिक्स/आरएचसीओएस) का 1, साइबर सिक्योरिटी लीड का 1, साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर (एनओसी स्पेशलिस्ट/जेडटीएनए) का 1, साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर (एसआईईएम/एसओएआर/एक्सडीआर) का 1, वेंडर और प्रोक्योरमेंट लीड (पीए/प्रोक्योरमेंट) का 1, वेंडर मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट का 1, प्रोक्योरमेंट स्पेशलिस्ट का 1, इंफ्रास्ट्रक्चर लीड का 1, इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियर (इंफ्रा मैनेजमेंट/कैपेसिटी प्लानिंग/एसेट मैनेजमेंट) का 1, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर (प्रोडक्शन और परफॉर्मेंस) का 1, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर (बैकअप, डीआर और रेप्लिकेशन) का 1, एप्लीकेशन्स लीड का 1, एप्लीकेशन इंजीनियर (डॉट नेट/डीबी) के 2, एप्लीकेशन इंजीनियर (जावा/डीबी) का 1, एसएएस एडमिनिस्ट्रेटर इंजीनियर का 1, नेटवर्क और डीसी लीड का 1, नेटवर्किंग इंजीनियर (डेटा सेंटर) का 1, नेटवर्किंग इंजीनियर (डेटा रिकवरी सेंटर) का 1, नेटवर्किंग इंजीनियर (डीसी-डीआर ड्रिल/डीबी सिंक) का 1 और नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर (लोड बैलेंसर/डब्ल्यूएएफ/एंटी-डीडीओएस) का 1 पद शामिल है।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि संबंधित पदों के लिए विज्ञापन के प्रकाशित होने की तारीख से 21 दिनों के भीतर तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार सभी 26 पोस्ट के लिए कंप्यूटर साइंस/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/किसी अन्य इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बैचलर या पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री या एमसीए होनी चाहिए।
वहीं, प्रोजेक्ट डायरेक्टर (पीएमयू हेड) के लिए आईटी/प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में एमबीए की भी जरूरत है और अन्य कई पोस्ट के लिए संबंधित ओईएम या डोमेन सर्टिफिकेशन (जैसे विंडोज/लिनक्स एडमिनिस्ट्रेशन, वर्चुअलाइजेशन, आईएसओ 27001, एसआईईएम/एक्सडीआर/एनएसी, नेटवर्किंग या डेटाबेस/एसएएस प्लेटफॉर्म में) वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन निश्चित अवधि के आधार पर सक्षम प्राधिकारी/महानिदेशक, ईएसआईसी द्वारा अनुमोदित और विधिवत गठित चयन समिति की सिफारिशों पर की जाएंगी, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 80,000 से 3,30,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसके प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक ही पीडीएफ फाइल में अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि ईएसआईसी की ओर से यह नियुक्ति जरूरत के अनुसार या 3 वर्ष के लिए होगी, जिसे एक बार में एक वर्ष करके अधिकतम पांच वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
--आईएएनएस
डीके/एबीएम