×

Ekta Kapoor: एकता कपूर ने मनाया बेटे रवि का जन्मदिन,पहुंचे बॉलीवुड स्टार किड्स

 

टीवी क्वीन एकता कपूर के बेटे रवि कपूर का बीते दिन जन्मदिन था। रवि कपूर दो साल के हो चुके है। इस खास मौके पर मम्मी एकता कपूर ने बर्थडे पार्टी रर्खी थी। जिसमे बॉलीवुड और टीवी इंस्डट्री के कई स्टार किड्स अपने अपने पैरेेंट्स के साथ पहुंचे थे। एकता कपूर के भाई तुषार कपूर के बेटे लक्षय कपूर भी अपने कजिन भाई रवि के जन्मदिन पर पहुंचे थे। इस दौरान लक्ष्य को बुआ एकता कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। लक्ष्य अब काफी बड़ा हो गया है। इस दौरान लक्ष्म ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रहा है। वहीं बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर और डायरेक्टर करण जौहर भी अपने दोनों बच्चों रूही और शय जौहर के साथ एकता कपूर के बेटे के जन्मदिन पर पहुंचे थे। करण को उनके दोनों बच्चों के साथ स्पॉट किया गया था। जिसमे उनके दोनों बच्चे यश और यही पैपराजी को नमस्ते करते हुए नजर आए थे। पापा करण जौहर की तरह उनके बच्चें भी इस पार्टी में स्टाइलिश लुक में नजर आए थे। दोनों की कई तस्वीरें इस दौरान की सामने आई है। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रुही जहां व्हाइट फ्रॉक में काफी प्यारी लग रही थीं तो वहीं करण के बेटे यश जौहर भी काफी स्टाइल में थे। बॉलीवुड कलाकार जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख भी अपने दोनो बेटों के साथ एकता कपूर के बेटे के बर्थडे पार्टी में नजर आए। उनके दोनों बच्चे रियान और राहवी एक जैसे कपड़ों में नज़र आए। इसके अलावा अभिनेत्री करिश्मा तन्ना भी इस पार्टी में नजर आई थी। एकता कपूर ने इस पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। जिसमे वो अपने बेटे रवि के साथ केक काटते हुए नजर आ रही है।