×

ईआईएल भर्ती 2026 : इंजीनियर सहित 61 पदों पर निकली वैकेंसी, 11 सितंबर से करें आवेदन

 

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ईआईएल ने इंजीनियर सहित विभिन्न 61 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे हैं।

ईआईएल की ओर से जारी 61 रिक्तियों में इंजीनियर (सिविल-स्ट्रक्चरल)-सिविल के 2, इंजीनियर (मैकेनिकल-पाइपिंग)-मैकेनिकल के 10, डिप्टी मैनेजर (सिविल-स्ट्रक्चरल)-सिविल के 6, डिप्टी मैनेजर (ईडब्ल्यूएस)-केमिकल/सिविल/एनवायरनमेंट/इंडस्ट्रियल पॉल्यूशन एबेटमेंट का 1, डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल)-एसएमईडी-I (एसई)-मैकेनिकल के 5, डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल)-एसएमईडी-II (पीई)-मैकेनिकल के 2, डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल)-एसएमईडी-II (आरई)-मैकेनिकल के 3, डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल)-एफईडी (एफईडी-I)-मैकेनिकल का 1, डिप्टी मैनेजर (एआई-डीटीएस)-कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/एआई/डेटा साइंस/आईटी का 1, डिप्टी मैनेजर (आईटी-डीटीएस)-कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/आईटी का 1, डिप्टी मैनेजर (केमिकल-प्रोसेस I) केमिकल का 1, डिप्टी मैनेजर (इंस्ट्रूमेंटेशन)-इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल/इंस्ट्रूमेंटेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के 5, डिप्टी मैनेजर (सिविल-स्ट्रक्चरल)-सिविल के 3, डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल-पाइपिंग)-मैकेनिकल के 5, डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल)-इलेक्ट्रिकल के 4, मैनेजर (एफईडी)-(एफईडी-3)-केमिकल/मैकेनिकल/पावर प्लांट इंजीनियरिंग का 1, मैनेजर (ईडब्ल्यूएस-सेफ्टी)-केमिकल के 2, मैनेजर (डीटीएस)-कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/एआई/डेटा साइंस/आईटी का 1, मैनेजर (इलेक्ट्रिकल)-इलेक्ट्रिकल के 4, मैनेजर (एल्यूमिना)-मेटलर्जी/मिनरल प्रोसेसिंग/मिनरल और मेटलर्जी/मेटलर्जी और मैटेरियल्स/केमिकल का 1, सीनियर मैनेजर (डीटीएस)-कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/एआई/डेटा साइंस/आईटी का 1 और सीनियर मैनेजर (केमिकल-प्रोसेस 2)-केमिकल का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्त होने के इच्छुक उम्मीदवार ईआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पदों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार कम से कम 65 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी, एमसीए होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 1 से 12 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 28 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 60,000 से 2,40,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि उनका सिलेक्शन नई दिल्ली/गुरुग्राम में इंटरव्यू या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा। वहीं, इंटरव्यू की जगह/तरीके के बारे में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अलग से जानकारी दी जाएगी।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम