×

ड्रैगन बोट फेस्टिवल में चीन में बड़ी संख्या में लोगों ने की यात्रा

 

बीजिंग, 22 जून (आईएएनएस)। इस साल ड्रैगन बोट फेस्टिवल की तीन दिन की छुट्टियों के दौरान पूरे चीन में लोगों ने 65 करोड़ 27 लाख 80 हजार बार अंतर-क्षेत्रीय परिवहन किया। रोज औसतन 21 करोड़ 75 लाख 93 हजार बार यात्रा की, जो पिछले साल की इसी अवधि के बराबर है।

आंकड़ों के अनुसार, ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों यानी 19 से 21 जून तक लोगों ने 4 करोड़ 94 लाख 51 हजार बार रेलवे से यात्रा की। रोज औसतन 1 करोड़ 64 लाख 84 हजार बार थी, जिसकी वृद्धि दर 2.97 प्रतिशत है।

राजमार्ग से लोगों ने 59 करोड़ 48 लाख 90 हजार बार परिवहन किया। जो रोज औसतन 19 करोड़ 83 लाख बार था। इसमें हाईवे पर वाणिज्यिक यात्री संख्या 11 करोड़ 28 लाख 80 हजार थी और रोज औसतन 3 करोड़ 76 लाख 30 हजार थी, जिसकी वृद्धि दर 2.2 फीसदी है। हाईवे और साधारण राष्ट्रीय व प्रांतीय राजमार्ग पर लोगों ने 48 करोड़ 20 लाख 10 हजार बार गैर-वाणिज्यिक यात्री वाहनों से यात्रा की। जो रोज औसतन 16 करोड़ 6 लाख 70 हजार थी।

वहीं, जलमार्ग यात्री संख्या 27 लाख 63 हजार और नागरिक उड्डयन यात्री संख्या 56 लाख 76 हजार थी, जो पिछले साल की इसी अवधि से क्रमशः 1.16 प्रतिशत और 0.6 प्रतिशत अधिक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/