×

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा, पार्टी पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक

 

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर कैसे मजबूत किया जाए, इस बारे में रूपरेखा निर्धारित करना होगा। इसके बाद आगे चलकर हर कदम इसी रूपरेखा के आधार पर उठाए जाएंगे।

इसके अलावा, नितिन नवीन इस बैठक में चुनावी और शासन से संबंधित गतिविधियों की भी समीक्षा करेंगे, ताकि आगे चलकर इसे दुरूस्त करने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएं।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में जिला स्तर के नेता और पार्टी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे, जिसमें यह फैसला किया जाएगा कि धरातल पर पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए और तालमेल को कैसे बढ़ाया जाए। इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए इस बैठक को राजनीतिक लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

इसके अलावा, इस बैठक को बुलाने का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि आम जनमानस के बीच पार्टी की पहुंच कैसे बढ़ाई जाए, ताकि आने वाले दिनों में इसके दायरे को बढ़ाया जा सके।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में इस संबंध में पार्टी की तरफ से कई तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य यही है कि आम जनमानस के बीच कैसे पार्टी की पहुंच बढ़ाई जा सके। इन कार्यक्रमों की पूरी कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है, जिसे जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व जमीनी स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं से अपने संवाद को कैसे प्रगाढ़ करें, जिसका असर समाज के आखिरी पायदान पर खड़े इंसान तक पहुंचे और सरकार की नीतियों से जुड़े उनके फीडबैक को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जा सके।

उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। इससे पहले भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दो दिवसीय यात्रा इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

--आईएएनएस

एसएचके/एबीएम