धर्मेंद्र प्रधान को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय प्रयास
नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना की। सोशल मीडिया पर नेताओं ने पोस्ट कर उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई। वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने की दिशा में सराहनीय प्रयास कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य भारत को ज्ञान, शिक्षा और इनोवेशन का केंद्र बनाना है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी केंद्रीय मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे भारत के शिक्षा तंत्र में बड़े बदलाव लाने और इसे ज्ञान का केंद्र बनाने की दिशा में अहम प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से प्रार्थना है।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देते हुए भगवान श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।
वहीं, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी केंद्रीय मंत्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करती हूं।"
--आईएएनएस
पीआईएम/एएस