×

'धड़क' के 8 साल पूरे होने पर मेकर्स हुए भावुक, सोशल मीडिया पर शेयर किया स्पेशल नोट

 

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय समाज में आज भी प्यार करना आज भी अक्सर सामाजिक अपराध की तरह देखा जाता है, खासकर तब दो प्रेमी जाती और सामाजिक स्तर पर अलग हों। साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'धड़क' इसी मुद्दे को छुती है। सोमवार को फिल्म ने अपनी रिलीज के 8 साल पूरे कर लिए हैं।

8 साल पूरे होने पर मेकर्स ने फिल्म से जुड़े क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, "दो प्यार करने वाले दिल, दो धड़कनें, जो हमेशा एक साथ धड़कती हैं। धड़क के 8 साल पूरे।"

राजस्थान की गलियों से शुरू होकर कोलकाता तक पहुंचने वाली यह कहानी दो युवाओं की थी, जो एक दूसरे को पसंद करने लगते और बाद में बिना किसी परवाह के अपनी दुनिया बसाने निकल जाते हैं। यह फिल्म केवल एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा नहीं है, बल्कि समाज में आज भी जड़ जमाए बैठी 'ऑनर किलिंग' की भयावह सच्चाई का दर्पण था।

लोकप्रिय बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा फिल्म से अभिनेता ईशान खट्टर और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (दिवंगत श्रीदेवी की बेटी) ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी और धर्मा प्रोडक्शंस से प्रोड्यूस फिल्म 2016 की ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' का आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। हालांकि, इस फिल्म का अंत मराठी फिल्म 'सैराट' से थोड़ा अलग रखा गया था।

फिल्म का संगीत अजय-अतुल द्वारा तैयार किया गया था। 'धड़क' का टाइटल ट्रैक और 'झिंगाट' (मार्टी गाने का रीमेक) काफी लोकप्रिय हुए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म एक बड़ी व्यावसायिक सफलता साबित हुई थी, जिसने दुनिया भर में शानदार कमाई की थी।

फिल्म की कहानी राजस्थान के उदयपुर में सेट थी। इसमें एक छोटे शहर के लड़के (ईशान) को एक अमीर और प्रभावशाली राजनीतिक परिवार की लड़की (जाह्नवी) से प्यार हो जाता है। जाति और सामाजिक स्तर में अंतर के कारण दोनों के परिवार इस रिश्ते का विरोध करते हैं, जिसके बाद वे भाग कर एक नई जिंदगी शुरू करते हैं। फिल्म में जातिगत भेदभाव और 'ऑनर किलिंग' जैसे गंभीर मुद्दों को भी दिखाया गया था।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम