CJP प्रोटेस्ट पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: आज रात से 57 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें किन रूटों पर पड़ेगा असर
दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले मेट्रो यात्रियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से 9 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट बंद रखने का फैसला लिया गया है। ये प्रतिबंध 10 अक्टूबर को अगले आदेश तक जारी रहेंगे।DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। हालांकि, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी। ऐसे में यात्रियों को सफर शुरू करने से पहले अपनी लाइन और स्टेशन से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।
CJP ने कहा- प्रदर्शन से पीछे नहीं हटेंगे
मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने के फैसले पर CJP ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगी। पार्टी के एक्स हैंडल पर लिखा गया कि मेट्रो, ट्रेनें और सड़कें बंद कर दी जाएं, फिर भी वे रुकने वाले नहीं हैं। पार्टी ने दावा किया कि वह 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेगी।
रेड लाइन के इन स्टेशनों पर रहेगा प्रतिबंध
रेड लाइन पर इंद्रलोक, शाहदरा, रिठाला, रोहिणी, डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर हॉस्पिटल, कन्हैया नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, सीलमपुर और वेलकम मेट्रो स्टेशन बंद रखने की सूची में शामिल हैं।
येलो लाइन के 20 स्टेशन प्रभावित
येलो लाइन पर गुरु तेग बहादुर नगर, आजादपुर, आदर्श नगर, जहांगीरपुरी, हैदरपुर बादली मोड़, विश्वविद्यालय, विधान सभा, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, लोक कल्याण मार्ग, चावड़ी बाजार, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ, दिल्ली हाट आईएनए, हौज खास, जोर बाग और अर्जनगढ़ स्टेशन सूची में शामिल बताए गए हैं।
ब्लू लाइन के 8 स्टेशन बंद रखने की जानकारी
ब्लू लाइन पर आरके आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, करोल बाग और राजेंद्र प्लेस स्टेशन प्रभावित होने की बात कही गई है।
वॉयलेट लाइन पर 7 स्टेशन प्रभावित
वॉयलेट लाइन पर जामा मस्जिद, जनपथ, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, जंगपुरा और लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन बंद रखने की सूची में हैं।
पिंक लाइन के 8 स्टेशन सूची में शामिल
पिंक लाइन पर आश्रम, सराय काले खां निजामुद्दीन, मजलिस पार्क, शालीमार बाग, मौजपुर-बाबरपुर, जाफराबाद, यमुना विहार और खजूरी खास स्टेशन प्रभावित बताए गए हैं।
मैजेंटा लाइन के 4 स्टेशन बंद रहेंगे
मैजेंटा लाइन पर कालिंदी कुंज, जसोला विहार शाहीन बाग, जामिया मिलिया इस्लामिया और ओखला विहार स्टेशन सूची में शामिल हैं।
ऑरेंज लाइन पर शिवाजी स्टेडियम स्टेशन प्रभावित
ऑरेंज लाइन पर शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन को बंद रखने की जानकारी दी गई है।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह: मेट्रो स्टेशनों की बंदी और इंटरचेंज से जुड़ी जानकारी में बदलाव हो सकता है। यात्रा से पहले DMRC की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल पर ताजा अपडेट जरूर जांचें।