दिल्ली-एनसीआर में बुधवार तक हल्की बारिश के आसार
नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 से 20 सितंबर के बीच आम जनजीवन पर मौसम का असर साफ तौर पर दिखेगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। इस दिन हवा में नमी का स्तर सुबह 85 प्रतिशत और शाम को 50 प्रतिशत रह सकता है।
वहीं, 16 सितंबर को मौसम थोड़ा और करवट लेगा। इस दिन तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा में नमी बनी रहेगी, जो सुबह 85 प्रतिशत से दोपहर बाद 55 प्रतिशत तक रहेगी। मौसम विभाग ने इस दिन आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
17 सितंबर से मौसम का रुख एक बार फिर बदलता दिखाई देगा। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास स्थिर रह सकता है। नमी का स्तर सुबह 80 प्रतिशत और शाम को 50 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दिन भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, 17 सितंबर के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है।
18 सितंबर से मौसम में साफ बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि नमी 85 से 50 प्रतिशत के बीच रहेगी। 19 और 20 सितंबर को मौसम लगभग एक जैसा बना रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा में नमी का स्तर 80 प्रतिशत से घटकर 45 प्रतिशत तक आ सकता है।
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अगले दो दिनों तक हल्की बारिश और बादलों की वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, 17 सितंबर के बाद मौसम सूखा रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी।
--आईएएनएस
पीकेटी/वीकेयू