फिर शर्मसार हुई दिल्ली: सोशल मीडिया फ्रेंड ने होटल बुलाकर नाबालिग से किया रेप, आरोपी की तलाश जारी
दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक होटल के अंदर नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता दोनों वजीराबाद इलाके के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग से दोस्ती की और मंगलवार को उसे मिलने के लिए एक होटल में बुलाया।घटना के बाद नाबालिग अपने घर पहुंची और परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और उसका बयान दर्ज किया।मेडिकल जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
होटल के रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस
मामले की जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नाबालिग होटल के अंदर कैसे पहुंची। इसके लिए होटल का रजिस्टर, एंट्री रिकॉर्ड, CCTV फुटेज और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
12 दिनों में नाबालिगों से रेप के 4 मामले
दिल्ली में पिछले 12 दिनों के दौरान नाबालिगों से रेप के चार मामले सामने आने की बात कही जा रही है।
12 सितंबर: स्वरूप नगर इलाके में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप और हत्या का मामला सामने आया था। अगले दिन खेत के पास खुले मैदान में उसका शव मिला। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें तीन नाबालिग बताए गए।
16 सितंबर: सदर बाजार इलाके में एक दुकान के अंदर 10 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया। बच्ची स्टेशनरी खरीदने के लिए घर से निकली थी। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया।
21 सितंबर: कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया।
दिल्ली में बच्चों के खिलाफ यौन अपराध के 1,500 से ज्यादा केस
NCRB के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 में दिल्ली में पॉक्सो एक्ट के तहत 1,553 मामले दर्ज किए गए थे। यानी औसतन हर दिन 4 से ज्यादा मामले दर्ज हुए। हालांकि, साल 2025 के आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं।
NCRB के आंकड़ों के अनुसार, पॉक्सो मामलों में बड़ी संख्या में आरोपी पीड़ित को पहले से जानते हैं। इसी वजह से पुलिस और विशेषज्ञ बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और सोशल मीडिया पर होने वाली जान-पहचान को लेकर भी सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।
दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक होटल के अंदर नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता दोनों वजीराबाद इलाके के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग से दोस्ती की और मंगलवार को उसे मिलने के लिए एक होटल में बुलाया।
घटना के बाद नाबालिग अपने घर पहुंची और परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और उसका बयान दर्ज किया।
मेडिकल जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।