बाड़ में फंसी हिरण की सींग फिर जो हुआ अंजाम, उसका वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल
जंगल में हर जानवर अपने नैचुरल तरीके से जीता है। कुछ घास और पत्ते खाकर ज़िंदा रहते हैं, तो कुछ जानवरों का शिकार करके पेट भरते हैं। सोशल मीडिया पर एक वाइल्डलाइफ़ वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जो लोगों को हैरान कर रहा है। वीडियो में, एक हिरण का सिर मेटल के तारों के बीच फंसा हुआ दिखता है, जबकि जंगली कुत्तों का एक झुंड उसे पीछे से घेर लेता है और उसे काटने लगता है। यह सीन कुदरत की कड़वी सच्चाई दिखाता है।
वीडियो की शुरुआत एक हिरण से होती है जो बाड़ में फंसा हुआ है। उसके सींग तारों के बीच फंस जाते हैं, और वह खुद को छुड़ाने की बहुत कोशिश करता है, लेकिन नाकाम रहता है। इसी बीच, जंगली कुत्तों का एक झुंड आता है और उसका शिकार करने का मौका पकड़ लेता है। फिर, कुत्ते उसे नोचना शुरू कर देते हैं। वे सभी एक साथ उस पर झपट पड़ते हैं, और अपने नुकीले दांतों से उसके पेट को काटते हैं। यह सीन इतना डरावना है कि किसी की भी रूह कांप जाए। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अफ़्रीकी देश तंजानिया का है।
लाखों बार देखा गया वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर wildtanzania1 नाम की ID से शेयर किए गए इस वाइल्डलाइफ वीडियो को अब तक 500,000 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 10,000 से ज़्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। वीडियो देखने के बाद किसी ने कमेंट किया, "यह बहुत दुखद और भयानक अंत है," जबकि दूसरे ने कहा, "जंगली कुत्तों को यकीन नहीं हो रहा था कि यह शिकार इतना आसान था।" इसी तरह, एक और यूज़र ने लिखा, "पहले तो मुझे लगा कि वे हिरण की मदद कर रहे हैं, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि क्या हो रहा है।" कई यूज़र्स ने इसे AI से बना वीडियो बताया।