×

दसवां चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो 11 से 16 जून तक खुनमिंग में आयोजित होगा

 

बीजिंग, 29 मई (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने चीन-दक्षिण एशिया आर्थिक और व्यापारिक सहयोग और 10वें चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो की सम्बंधित स्थिति पर एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में चीनी उप वाणिज्य मंत्री यान डोंग ने बताया कि 10वां चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो 11 से 16 जून तक खुनमिंग शहर में आयोजित किया जाएगा।

यान डोंग ने परिचय देते हुए कहा कि चीन और दक्षिण एशियाई देश भौगोलिक रूप से जुड़े हुए हैं और उनके बीच घनिष्ठ जन-सम्बंध हैं। पिछले वर्ष से, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे दक्षिण एशियाई देशों के नेताओं ने चीन का दौरा किया। चीनी और दक्षिण एशियाई नेताओं के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान ने क्षेत्रीय समृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा देने, पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने और आपसी लाभ वाले आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को आगे बढ़ाने में रणनीतिक मार्गदर्शक भूमिका निभाई है। चीन और दक्षिण एशियाई देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग की निम्नलिखित विशेषताएं हैं:

पहला, व्यापार की मात्रा में एक नई छलांग लगी है। 2025 तक, चीन और दक्षिण एशियाई देशों के बीच व्यापार 2 खरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हुआ, जो वर्ष 2024 से 10.7% की वृद्धि दर्शाता है।

दूसरा, निवेश की गति लगातार बढ़ रही है। दक्षिण एशिया में निवेश के अवसरों को अधिकाधिक चीनी कंपनियां महत्व देने लगी हैं और दक्षिण एशियाई देशों के साथ स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप बंदरगाहों, औद्योगिक पार्कों और बिजली जैसे क्षेत्रों में सहयोग विकसित कर रही हैं।

तीसरा, व्यावहारिक सहयोग से लोगों का कल्याण बढ़ता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/