☰
×

आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा चक्रवात मुरासु, वीडियो में जाने 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 10 उड़ानें रद्द, कई इलाकों में भारी बारिश

 

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात मुरासु आंध्र प्रदेश के तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के आज रात 11:30 बजे से मंगलवार सुबह 4 बजे के बीच ओंगोल के पास तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। चक्रवात को देखते हुए आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह 5:30 बजे चक्रवात चेन्नई से करीब 200 किलोमीटर और नेल्लोर से 210 किलोमीटर दूर था। यह लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। इसके तट के नजदीक पहुंचने के साथ ही आसपास के इलाकों में मौसम का असर दिखाई देने लगा है। समुद्र में हलचल बढ़ गई है और कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

नेल्लोर के मयपाडु बीच पर उठ रहीं ऊंची लहरें

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/HDHtAt61uXo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/HDHtAt61uXo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

चक्रवात मुरासु का असर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दिखने ल है। नेल्लोर जिले के मयपाडु बीच पर समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। तेज हवाओं के कारण समुद्र का मिजाज भी बदल गया है। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।प्रशासन ने संभावित नुकसान से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की तीन टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें चक्रवात के दौरान राहत और बचाव कार्यों के लिए तैयार रहेंगी। जरूरत पड़ने पर प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा सकती है।

विजयवाड़ा एयरपोर्ट से 10 उड़ानें रद्द

चक्रवात के खतरे को देखते हुए हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है। विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर सुरक्षा और मौसम संबंधी परिस्थितियों के चलते 10 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें।

चेन्नई में भारी बारिश, सड़कें जलमग्न

चक्रवात मुरासु का असर तमिलनाडु में भी दिखाई दे रहा है। चेन्नई, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर जिलों में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण चेन्नई की कई सड़कें पानी में डूब गई हैं। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। हालात को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा असर की आशंका

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आंध्र प्रदेश के बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों में चक्रवात का सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है। इन इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका है। प्रशासन की ओर से हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।चक्रवात के तट से टकराने के दौरान तेज हवाओं और समुद्र में ऊंची लहरों के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और निचले इलाकों में पानी भरने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को समुद्र के किनारे जाने से बचने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।