Cyber Fraud Alert: SBI के नाम पर आ रहे फर्जी रिवॉर्ड पॉइंट मैसेज से रहें सावधान, जानिए कैसे बचें इस स्कैम से
अगर आपका स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) में अकाउंट है या आप उनके क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि साइबर अपराधी आजकल SBI ग्राहकों को निशाना बना रहे हैं। एक छोटी सी गलती या लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। साइबर फ्रॉड करने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम करने के लिए मैसेज भेजकर धोखाधड़ी कर रहे हैं।
Did you also receive a message asking you to download & install an APK file to redeem SBI rewards❓
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 5, 2026
Beware‼️ #PIBFactCheck
❌@TheOfficialSBI NEVER sends links or APK files over SMS/WhatsApp.
✔️Never download unknown files or click on such links. pic.twitter.com/VyE4RLK7k4
*स्कैमर्स का नया तरीका क्या है?**
कई दूसरे बैंकों की तरह, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड से किए गए ट्रांज़ैक्शन के लिए ग्राहकों को रिवॉर्ड पॉइंट्स देता है। इन पॉइंट्स का इस्तेमाल मोबाइल रिचार्ज से लेकर शॉपिंग तक के लिए किया जा सकता है। हालांकि, अगर दो साल तक इनका इस्तेमाल न किया जाए, तो ये एक्सपायर हो जाते हैं। ग्राहकों में इन रिवॉर्ड पॉइंट्स को लेकर काफी उत्साह रहता है, और स्कैमर्स इसी दिलचस्पी का फायदा उठाकर आपको फंसाते हैं और पल भर में आपका बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं।
**वायरल दावे के पीछे की सच्चाई क्या है?**
सरकार की फैक्ट-चेकिंग एजेंसी, PIB फैक्ट चेक ने ऐसे मैसेज को फर्जी बताया है और लोगों को इनसे दूर रहने की सलाह दी है। फैक्ट चेक से यह साफ होता है कि SBI कभी भी ग्राहकों से SMS या WhatsApp के ज़रिए लिंक भेजकर APK फ़ाइलें डाउनलोड करने के लिए नहीं कहता है।
स्कैमर्स आपकी बैंकिंग डिटेल्स हासिल करने के लिए ऐसे मैसेज भेजते हैं। इन फ़ाइलों को डाउनलोड करने से आपके फ़ोन में मैलवेयर इंस्टॉल हो सकता है, जो आसानी से आपका पर्सनल डेटा, बैंक अकाउंट डिटेल्स और OTP चुरा सकता है, जिससे कुछ ही मिनटों में आपका अकाउंट खाली हो सकता है।