सीएसआईआर-एनएएल भर्ती अलर्ट: प्रोजेक्ट एसोसिएट समेत 89 पदों पर होगी नियुक्ति, वॉक-इन इंटरव्यू 10 अगस्त से
बेंगलुरु, 6 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद - राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशालाएं (सीएसआईआर-एनएएल), बेंगलुरु ने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर प्रोजेक्ट स्टाफ के तौर पर काम करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।
सीएसआईआर-एनएएल ने जिन विभिन्न 89 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें प्रोजेक्ट एसोसिएट-I/पैट-I के 16, प्रोजेक्ट एसोसिएट-II (नेट/गेट) के 2, प्रोजेक्ट एसोसिएट-I/पैट-I के 12, प्रोजेक्ट एसोसिएट-II/पैट-II के 15, प्रोजेक्ट एसोसिएट-II (नेट/गेट) के 2, प्रोजेक्ट एसोसिएट-I के 3, प्रोजेक्ट एसोसिएट-I (नेट/गेट) का 1, प्रोजेक्ट एसोसिएट-II (नेट/गेट) के 2, प्रोजेक्ट एसोसिएट-II के 4, प्रोजेक्ट एसोसिएट-II/पैट-II के 16, प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I/पीए-I के 8, प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II/पीए-II के 5 और सीनियर पैट के 3 पद शामिल हैं।
इन सभी रिक्तियों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 18,000 से 42,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय/बोर्ड से संबंधित पोस्ट और क्षेत्र के अनुसार इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री और/या मास्टर्स/इंटीग्रेटेड मास्टर्स, एसएससी/10वीं के साथ आईटीआई (फिटर), इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा, इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री, 3 साल के अनुभव के साथ बीई/बीटेक या एमई/एमटेक (वैध नेट/गेट के साथ) या पीएचडी होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी जरूरी है।
आवेदकों की अधिकतम आयु सभी पोस्ट के लिए 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के हिसाब से की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वॉक-इन इंटरव्यू प्रोजेक्ट एसोसिएट-I/पैट-I और प्रोजेक्ट एसोसिएट-II (नेट/गेट) के लिए 10 अगस्त को; प्रोजेक्ट एसोसिएट-I/पैट-I, प्रोजेक्ट एसोसिएट-II/पैट-II और प्रोजेक्ट एसोसिएट-II (नेट/गेट) के लिए 12 अगस्त को; प्रोजेक्ट एसोसिएट-I, प्रोजेक्ट एसोसिएट-I (नेट/गेट) और प्रोजेक्ट एसोसिएट-II (नेट/गेट) के लिए 14 अगस्त को; प्रोजेक्ट एसोसिएट-II के लिए 17 अगस्त को; प्रोजेक्ट एसोसिएट-II/पैट-II के लिए 21 अगस्त को; प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I/पीए-I और प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II/पीए-II के लिए 24 अगस्त को और सीनियर पैट के लिए 25 अगस्त को 'सीएसआईआर-एनएएल (आरएबी मीटिंग कॉम्प्लेक्स, नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज), एसबीआई, एनएएल ब्रांच के पास, कोडिहल्ली, बेंगलुरु - 560017' पते पर आयोजित किए जाएंगे।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि इंटरव्यू के दिन ही उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तय पते पर सुबह 9 से 9.45 बजे के बीच किया जाएगा। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है। वहीं, सुबह 9:45 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अनुमति नहीं है।
एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीएसआईआर-एनएएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन केंद्र पर ले जाएं।
बता दें कि सीएसआईआर-एनएएल की ओर से प्रोजेक्ट स्टाफ की नियुक्ति पूरी तरह से अस्थायी और कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी, जो प्रोजेक्ट के साथ ही खत्म हो जाएगी।
--आईएएनएस
डीके/पीएम