×

प्रेमी संग घर से भगी शादीशुदा महिला, मिली ऐसी खौफनाक सजा कि....

 

जयपुर। अभी हाल ही में हरियाणा के धार जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला साने आया हैय़ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर हाल ही में पुलिस ने 5 लोगों को एक युवक तथा उसकी दो बहनों को पेड़ से बांध कर पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय युवक 22 वर्षीय एक शादीशुदा महिला के साथ घर से भाग गया था। तथा इस काम में युवक की दो चचेरी बहनों ने इनकी मदद की थी। जिसके चलते महिला के पति ने युवक तथा उसकी दोनों चचेरी बहनों को पेड़ से बांध कर उनकी पिटाई कर दी।

वहीं इस मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में 9 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब इस पिटाई का वीडियो मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो में महिला के पति और अन्य आरोपी इन दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे थे।

वहीं इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए धार के नगर पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने बताया कि, ‘‘यह घटना मंगलवार को यहां अर्जुन कॉलोनी में हुई। इस मामले में हमने मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है और बचे हुए तीन-चार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी है।”

संजीव मुले ने बताया कि यह महिला अपने प्रेमी के साथ कुछ दिन पहले अपने घर से भाग गई थी। जिसके बाद महिला के पति ने पत्नी एवं उसके प्रेमी को समझौता करने के बहाने घर से बाहर बुला लिया। तथा जब उसकी पत्नी का प्रेमी और उसकी दो चचेरी बहनें जब बाहर आईं, तब आरोपियों ने उन्हें पेड़ से बांध दिया। तथा उनकी पिटाई कर दी।

जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को आरोपियों के चंगुल से छुडाया। वहीं आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

धार जिले में 24 वर्षीय युवक और उसकी दो चचेरी बहनों को लोगों ने कथित रूप से पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि युवक 22 साल की एक शादीशुदा महिला के साथ भाग गया था और उसकी दो चचेरी बहनों ने भागने में मदद की थी। इसके बाद महिला के पति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। प्रेमी संग घर से भगी शादीशुदा महिला, मिली ऐसी खौफनाक सजा कि....